"श्रीपति मिश्रा": अवतरणों में अंतर

prose from table
पंक्ति 1:
{{स्रोतहीन|date=सितंबर 2018}}
'''श्रीपति मिश्रा'''(20 जनवरी 1924 - 07 दिसम्बर 2002) [[उत्तर प्रदेश]] के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे। वह [[भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस]] के एक नेता थे। वे पूर्व में विधान सभा अध्यक्ष भी थे।
उनके पिता प्रतिष्ठित राजकीय वैद्य पंडित राम प्रसाद मिश्र थे। उनका जन्म 20 जनवरी, 1924 को सुल्‍तानपुर में हुआ था। उन्होंने वाराणसी तथा लखनऊ विश्वविद्यालयों में पढ़ाई की व एम0ए0, एल-एल0बी0 की डिग्री प्राप्त की। उनका विवाह श्रीमती राजकुमारी मिश्र से 1941 में हुआ। उनके तीन पुत्र तथा एक पुत्री थीं। व्यवसायिक रूप से वे कृषि एवं वकालत करते थे। मार्च 1962 में वे पहली बार विधान सभा (तीसरी) के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। मार्च 1967 में वे चौथी विधान सभा के सदस्‍य बने। 19 जून 1967 से 14 अप्रैल 1968 तक वे उत्तर प्रदेश विधान सभा के उपाध्यक्ष रहे।