"बिपाशा बसु": अवतरणों में अंतर

47.11.179.126 (वार्ता) द्वारा किए बदलाव 4088443 को पूर्ववत किया
टैग: किए हुए कार्य को पूर्ववत करना
छो →‎2003–05: bad link repair, replaced: ज़िस्म (2003 फ़िल्म)|जिस्म → जिस्म AWB के साथ
पंक्ति 23:
 
===2003–05===
2003 में इन्होंने [[पूजा भट्ट]] की कामुक थ्रिलर फिल्म, [[ज़िस्म (2003 फ़िल्म)|जिस्म]] में [[जॉन अब्राहम]] के साथ काम किया था, जिसे समीक्षकों ने काफी सराहा और बॉक्स ऑफिस में भी ठीक-ठाक कमाई करने में सफल रहा था। इस फिल्म में ये एक अमीर आदमी की पत्नी के किरदार में हैं, जिसका एक शराबी वकील के साथ चक्कर चलते रहता है और इस वजह से वो अपने पति को मारने की योजना बनाती है। इस फिल्म को ''चैनल 4'' के सर्वे के अनुसार शीर्ष 100 कामुक दृश्य वाले फिल्मों में 92वां स्थान मिला था। ''[[बॉलीवुड हंगामा]]'' के फिल्म आलोचक, तरण आदर्श ने कहा कि "... असल में इसे आगे ले जाने वाली बिपाशा बसु है; उनकी अदाएं और गहरी आवाज, ठंडा और संतुलित व्यक्तित्व इन्हें [[ज़ीनत अमान]] और [[परवीन बॉबी]] के बाद सबसे प्रभावशाली मन मोह लेने वाली बनाता है।" इस फिल्म के कारण इनका नामांकन फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार के लिए हुआ था। लेकिन अगले फिल्म, ''[[ज़मीन (2003 फ़िल्म)|ज़मीन]]'' (2003) दर्शकों के बीच कुछ भी प्रभाव छोड़ने में विफल रही।
 
2004 में इनकी चार फिल्में सिनेमाघरों में दिखाई गई थी, जिसमें सभी को सामान्य मिली जुली समीक्षा ही मिली थी। इस दौरान इन्होंने दूसरी बार विक्रम भट्ट के साथ [[एतबार (2004 फ़िल्म)|एतबार]] फिल्म में काम किया था। इस फिल्म में ये एक जवान लड़की की भूमिका निभा रही थीं, जिसे एक मनोरोगी से प्यार हो जाता है। रेडिफ़.कॉम ने कहा कि "न तो ये किरदार भरोसा करने लायक लगा, और न तो फिल्म की कहानी रुचि पैदा करने लायक लगी" इसके बाद अगली फिल्म मणि शंकर की [[रुद्राक्ष (2004 फ़िल्म)|रुद्राक्ष]] थी, जो बॉक्स ऑफिस में काफी बुरी तरह असफल रही। उसके बाद इन्होंने [[रक्त (2004 फ़िल्म)|रक्त]] फिल्म में कार्ड द्वारा भविष्य देखने वाली एक औरत की भूमिका निभाई, जो अपने इस शक्ति से हत्या के मामले को सुलझाने की कोशिश करते रहती है। ''प्लेनेटबॉलीवुड'' की फिल्म आलोचक, श्रुति भसीन ने कहा कि "बिपाशा बसु का अलग रूप और किरदार में पसंद आई"। इसके बाद इस साल की उनकी आखिरी फिल्म अनिल शर्मा की [[मदहोशी (2004 फ़िल्म)|मदहोशी]] थी, जिसमें इन्होंने जॉन अब्राहम के साथ काम किया था। इसमें इन्हें एक मानसिक रूप से बीमार एक लड़की की भूमिका मिली थी, जिसमें इनके कार्य को आमतौर पर आलोचकों ने अच्छा माना था।