"सुलतानपुर जिला": अवतरणों में अंतर

क़ब सांसद मेनका गाँधी हैं
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 31:
== भूगोल ==
जनपद [[सुलतानपुर]] की उत्तरी सीमा पर [[फ़ैज़ाबाद]] एवं [[अम्बेडकरनगर]], उत्तर पश्चिम में [[बाराबंकी]], पूरब में [[जौनपुर]] व [[आजमगढ़]], पश्चिम में [[अमेठी]] व दक्षिण में [[प्रतापगढ़]] जिला स्थित है। जनपद में बहने वाली "अादि गंगा" [[गोमती नदी]] प्राकृतिक दृष्टि से जनपद को लगभग दो बराबर भागों में बांटती है। [[गोमती नदी]] उत्तर पश्चिम के समीप इस जिले में प्रवेश करती है और टेढ़ी-मेढ़ी बहती हुई दक्षिण पूर्व द्वारिका के निकट [[जौनपुर]] में प्रवेश करती है। इसके अतिरिक्त यहाँ गभड़िया नाला, मझुई नाला, जमुरया नाला, तथा भट गांव ककरहवा, सोभा, महोना आदि झीले हैं। जनपद की भूमि मुख्य रूप से मटियार है।
प्रशासनिक दृष्टि से जनपद [[सुलतानपुर]] पाँच तहसील- [[लम्भुआ]], [[कादीपुर]], [[सुलतानपुर]], [[जयसिंहपुर]] और [[बल्दीराय]] व 14 विकास खंड- अखंड नगर, दोस्तपुर, करौंदी कला, [[कादीपुर]], मोतिगरपुर, जयसिंहपुर, कुरेभार, प्रतापपुर कमैचा, लंभुआ, भदैया, दूबेपुर, धनपतगंज, कुड़वार व बल्दीराय है।