"शिकारी-हन्स भुजा": अवतरणों में अंतर

छो HotCat द्वारा श्रेणी:खगोलशास्त्र जोड़ी
🏈
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 1:
[[चित्र:OrionSpur.png|thumb|230px|शिकारी शाख ([[ओरायन(अंतरिक्ष यान)|ओरायन स्पर]]) में [[सूर्य|सूरज]] और अन्य [[खगोलीय वस्तु|खगोलीय वस्तुओं]] का स्थान]]
'''शिकारी-हन्स भुजा''' हमारी [[गैलेक्सी]] ([[आकाशगंगा]]) की एक [[सर्पिल]] (स्पाइरल) भुजा है। यह लगभग ३,५०० [[प्रकाश वर्ष]] चौड़ी और १०,००० प्रकाश वर्ष लम्बी है, लेकिन आकाशगंगा के महान आकार के हिसाब से एक छोटी बाज़ू समझी जाती है। [[पृथ्वी]], हमारा [[सूरज]] और हमारा पूरा [[सौर मंडल]] इसमें स्थित है, इसलिए इस भुजा को "स्थानीय भुजा" (अंग्रेज़ी में "लोकल आर्म") भी कहा जाता है। कभी-कभी इसे "शिकारी शाख" (ओरायन स्पर) भी कहते हैं।<ref name="ref85zihul">{{cite web | title=An introduction to galaxies and cosmology | author=Mark H. Jones, Robert J. Lambourne, David John Adams | publisher=Cambridge University Press, 2004 | isbn=9780521546232 | url=http://books.google.com/books?id=36K1PfetZegC}}</ref>
 
इस बाज़ू का औपचारिक नाम शिकारी-हन्स भुजा इसलिए पड़ा क्योंकि आसमान में देखने पर इसके तारे अधिकतर [[शिकारी तारामंडल]] और [[हंस तारामंडल]] के क्षेत्रों में नज़र आते हैं। शिकारी-हंस भुजा आकाशगंगा की दो अन्य बाज़ुओं के बीच स्थित है: कराइना-धनु भुजा (Carina–Sagittarius Arm, [[आकाशगंगा|कराइना-सैजीटेरियस आर्म]]) और ययाति भुजा ([http://bn.wikipedia.org/পের্সেউস पर्सियस आर्म], Perseus Arm)। हमारा सौर मंडल शिकारी-हंस भुजा के बीच में है और क्षीरमार्ग के केंद्र से लगभग २६,००० [[प्रकाश-वर्ष|प्रकाश वर्ष की दूरी पर है।]]
 
== अन्य भाषाओँ में ==