"रिचर्ड एलन": अवतरणों में अंतर

नया पृष्ठ: '''रिचर्ड जेम्स एलेन''' (4 जून 1902 - 1969) एक भारतीय मैदानी हॉकी खिलाड़ी थे,...
(कोई अंतर नहीं)

14:18, 13 दिसम्बर 2019 का अवतरण

रिचर्ड जेम्स एलेन (4 जून 1902 - 1969) एक भारतीय मैदानी हॉकी खिलाड़ी थे, वह 1928, 1932 और 1936 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे।[1] एलेन एंग्लो इंडियन थे और उनका जन्म नागपुर, भारत में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा ओक ओकवे स्कूल, मसूरी से की और बाद में सेंट जोसेफ कॉलेज, नैनीताल में भी दाखिला लिया। 1928 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में, उन्होंने गोलकीपर के रूप में पांच मैच खेले, उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ एक भी गोल नहीं होने दिया।[2]

सन्दर्भ

  1. "ओलंपिक में भारतीय हॉकी का सफ़र". BBC News हिंदी. अभिगमन तिथि 2019-12-13.
  2. "ध्यानचंद ही नहीं, हॉकी के इन सितारों ने भी रोशन किया है ओलिंपिक में देश का नाम". News18 इंडिया. 2017-07-17. अभिगमन तिथि 2019-12-13.