टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
पंक्ति 5:
'''साइबेरिया''' ([[रूसी भाषा|रूसी]]: Сибирь, सिबिर) एक विशाल और विस्तृत भूक्षेत्र है जिसमें लगभग समूचा उत्तर [[एशिया]] समाया हुआ है। यह [[रूस]] का मध्य और पूर्वी भाग है। सन् 1991 तक यह [[सोवियत संघ]] का भाग हुआ करता था। साइबेरिया का क्षेत्रफल 131 लाख वर्ग किमी है। तुलना के लिए पूरे [[भारत]] का क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किमी है, यानि साइबेरिया भारत से क़रीब चार गुना है। फिर भी साइबेरिया का मौसम और भूस्थिति इतनी सख़्त है के यहाँ केवल 4 करोड़ लोग रहते हैं, जो 2011 में केवल उड़ीसा राज्य की आबादी थी।
 
[[यूरेशिया]] का अधिकतर स्टॅप (मैदानी घासवाला) इलाक़ा साइबेरिया में आता है। साइबेरिया पश्चिम में [[यूराल पर्वत|यूराल पहाड़ों]] से शुरू होकर पूर्व में [[प्रशान्त महासागर|प्रशांत महासागर]] तक और उत्तर में [[उत्तरध्रुवीय महासागर]] (आर्कटिक महासागर) तक फैला हुआ है। दक्षिण में इसकी सीमाएँ [[कज़ाख़िस्तान|क़ाज़ाक़स्तान]], [[मंगोलिया]] और [[चीन]] से लगती हैं।
 
== इतिहास ==
लगभग 25 से 50 करोड़ वर्ष पहले (यानि पृथ्वी पर मनुष्यों के उभरने से बहुत पहले), साइबेरिया के बहुत से क्षेत्र में भयंकर [[ज्वालामुखी|ज्वालामुखीय]] विस्फोट हुए जो क़रीब 10 लाख साल तक चलते रहे। माना जाता है के इनकी वजह से पृथ्वी पर मौजूद 90% जीवों की नस्लें मारी गई।<ref>"[http://dsc.discovery.com/convergence/supervolcano/others/others_07.html Yellowstone's Super Sister]", Discovery Channel.</ref> साइबेरिया के पठार की ज़मीन इन्ही विस्फोटों में उगले गए लावा से बनी हुई है।
 
साइबेरिया में मानव उपस्थिति के चिन्ह लगभग 40,000 साल पुराने हैं। समय के साथ यहाँ बहुत सी जातियाँ बस गयी या उत्पन्न हुई, जिनमें यॅनॅत, नॅनॅत, [[एवेंक लोग|एवेंक]], हूण, [[स्किथी लोग|स्किथी]] और [[उईग़ुर लोगउइग़ुर|उईग़ुर]] शामिल हैं। 13वी सदी में साइबेरिया पर [[मंगोल]] क़ब्ज़ा हो गया और 14वी सदी में एक स्वतन्त्र साइबेरियाई सल्तनत स्थापित हुई। मंगोलों के दबाव से [[बयकाल झील]] के पास बसने वाले याकुत लोग उत्तर की ओर जा कर बस गए।<ref>"[http://www.ncbi.nlm.nih.gov/pubmed/16845541 Investigating the effects of prehistoric migrations in Siberia: genetic variation and the origins of Yakuts.]". Hum Genet. 2006 Oct;120(3):334-53. Epub 2006 Jul 15.</ref> यहाँ पर अपने ठिकानों से मंगोल पश्चिम की ओर रूस पर भी हमला किया करते थे। 16वी शताब्दी में रूस की शक्ति बढ़ने लगी और वे पूर्व की ओर फैलने लगे। पहले व्यापारी और इक्के-दुक्के सैनिक साइबेरिया पहुँचे और उनके पीछे रूसी सेना ने आकर यहाँ अड्डे और लकड़ी के क़िले बनाने शुरू कर दिए। 17वी सदी के मध्य तक रूसी नियंत्रण फैलकर प्रशांत महासागर तक पहुँच चुका था। सन् 1709 में साइबेरिया की कुल रूसी नस्ल की आबादी 2,30,000 थी।<ref>{{cite web|author=Sean C. Goodlett |url=http://falcon.fsc.edu/sgoodlett/courses/hist1100/lect08.html |title=Russia’s Expansionist Policies I. The Conquest of Siberia |publisher=Falcon.fsc.edu |date= |accessdate=2010-05-15}}</ref>
 
19वी शताब्दी के अंत तक साइबेरिया एक पिछड़ा और बहुत ही कम जनसँख्या वाला क्षेत्र रहा। यहाँ रूस की शाही सरकार अपने राजनैतिक क़ैदी भेजा करती थी, क्योंकि यहाँ हज़ारों मील तक फैले बर्फ़ीले मैदान को कोई भगा हुआ क़ैदी भी पार नहीं कर सकता था। 1891-1916 के काल में [[पार-साइबेरियाई रेलमार्ग|ट्रांस-साइबेरियाई रेलमार्ग]] बना जिसने रूस के औद्योगिकी-पूर्ण पश्चिमी भाग से साइबेरिया का नाता जोड़ा। समय के साथ-साथ साइबेरिया की आबादी बढ़ती गयी। यहाँ का सबसे बड़ा आर्थिक व्यवसाय धरती से धातुओं, कोयला और अन्य पदार्थों का निकालना था।
 
सोवियत संघ के ज़माने में यहाँ कैदियों को रखने के लिए बड़े अड्डे बनाए गए, जिन्हें "[[गुलाग]]" कहा जाता था।<ref>"''[http://books.google.com/books?id=gG6cPY2RpzUC&pg=PA3 The unknown gulag: the lost world of Stalin's special settlements]''". Lynne Viola (2007). Oxford University Press US. p.3. ISBN 0-19-518769-5</ref> अनुमान किया गया है कि इन गुलागों में लगभग 1.4 करोड़ लोगों को भेजा गया। [[द्वितीय विश्वयुद्ध]] के दौरान खाना कम पड़ने से 5 लाख से अधिक कैदियों ने इन गुलागों में अपना दम तोड़ दिया।<ref>Zemskov, ''Gulag'', Sociologičeskije issledovanija, 1991, No. 6, pp. 14-15.</ref> सोवियत नीति के अनुसार अगर सोवियत संघ के किसी भाग में कोई राष्ट्रिय समुदाय शक़ की नज़र से देखा जाने लगे तो कभी-कभी पूरे समुदायों को देश-निकला देकर साइबेरिया भेज दिया जाता था।<ref>''Victims of Stalinism: A Comment.'' Robert Conquest. Europe-Asia Studies, Vol. 49, No. 7 (Nov., 1997), pp. 1317-1319:"We are all inclined to accept the Zemskov totals (even if not as complete) with their 14 million intake to Gulag 'camps' alone, to which must be added 4-5 million going to Gulag 'colonies', to say nothing of the 3.5 million already in, or sent to, 'labour settlements'. However taken, these are surely 'high' figures."</ref>
पंक्ति 26:
== इन्हें भी देखें ==
* [[रूस]]
* [[पार-साइबेरियाई रेलमार्ग|ट्रांस-साइबेरियाई रेलमार्ग]]
 
== सन्दर्भ ==