"उत्तर भारत बाढ़ २०१३": अवतरणों में अंतर

→‎उत्पत्ति: छोटा सा सुधार किया।
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन Android app edit
छो Riteshkr718 (वार्ता) के 1 संपादन वापस करके हिंदुस्थान वासीके अंतिम अवतरण को स्थापित किया (ट्विंकल)
टैग: किए हुए कार्य को पूर्ववत करना
पंक्ति 32:
 
== उत्पत्ति ==
[[हिमाचल प्रदेश]] और [[उत्तराखंड]] राज्य अपेक्षाकृत दूरस्थ और [[वन]], [[पर्वत]] श्रेणियों तथा [[बर्फ]] से ढके चोटियों से भरे हुए हैं। यहाँ कई तीर्थ स्थलों के साथ-साथ देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण हेतु प्राकृतिक दृश्य विद्यमान है। 17 जून 2013 को उत्तराखंड राज्य में हुयी अचानक मूसलधार वर्षा 340 मिलीमीटर दर्ज की गयी जो सामान्य बेंचमार्क 65.9 मिमी से 375 प्रतिशत ज्यादा थी जिसके कारण [[बाढ़]] की स्थिति उत्पन्न हुयी।<ref>http://m.ibnlive.com/news/uttarakhand-rescue-efforts-in-full-swing-toll-58-70000-stranded/399846-3.html</ref>इसी दौरान अचानक उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद असिगंगा और भागीरथी में जल स्तर बढ़ गया। वहीं लगातार होती रही बारिश की वजह से [[गंगा]] और [[यमुना]] का जल स्तर भी तेजी से बढ़ा। [[कुमाऊं]] हो या [[गढ़वाल]] मंडल, बारिश हर जगह बेतरह होती रही।<ref name=ibn1>{{cite news|title=Uttarakhand floods, landslides leave 40 dead; over 60,000 stranded|url=http://ibnlive.in.com/news/uttarakhand-floods-landslides-leave-40-dead-over-60000-stranded/399619-3-243.html|accessdate=21 जून 2013|newspaper=आई बी एन लाइव|date=18 जून 2013}}</ref>[[हरिद्वार]] में भी [[गंगा]] खतरे के निशान के करीब पहुंच गई जिसके चलते [[गंगा]] तट पर बसे सैकड़ों गांवों में [[बाढ़]] का पानी घुस गया। नतीजा जनजीवन ठहर सा गया। [[हिमाचल प्रदेश]] यद्यपि [[उत्तराखंड]] का पड़ोसी राज्य है इसलिए इसका व्यापक प्रभाव वहाँ देखा गया। गर्मियों के दौरान [[बर्फ]] पिघलने से जून के महीने में अमूमन यहाँ का मौसम नम होता है, किन्तु व्यापक [[आपदा]] की स्थिति से मौसम विभाग का पूर्वानुमान ही सुरक्षा कवच बन सकता थाथा। भारी बारिश के बारे में सरकारी एजेंसियों और भारतीय [[मौसम विज्ञान]] विभाग द्वारा पहले से व्यापक प्रचार नहीं दिया गया। इस वजह से हजारों लोगों के जीवन और संपत्ति का भारी नुकसान हुआ।
 
== जान-माल का नुकसान ==