"दारुल उलूम देवबन्द": अवतरणों में अंतर

Rescuing 1 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1
पंक्ति 49:
 
== दारुल उलूम देवबंद और भारत का स्वतंत्रता आंदोलन ==
इस्लामी दुनिया में दारुल उलूम देवबन्द का एक विशेष स्थान<ref>{{cite web |title=दुनिया का महान इस्लामी विश्वविद्यालय दारुल उलूम देवबन्द |url=http://www.darululoom-deoband.com/hindi/ |website=www.darululoom-deoband.com |access-date=5 जनवरी 2012 |archive-url=https://web.archive.org/web/20130103012204/http://darululoom-deoband.com/hindi/ |archive-date=3 जनवरी 2013 |url-status=live }}</ref> है जिसने पूरे क्षेत्र को ही नहीं, पूरी दुनिया के मुसलमानों को प्रभावित किया है। दारुल उलूम देवबन्द केवल इस्लामी विश्वविद्यालय ही नहीं एक विचारधारा है, जो अंधविश्वास, कूरीतियों व अडम्बरों के विरूद्ध इस्लाम को अपने मूल और शुद्ध रूप में प्रसारित करता है। इसलिए मुसलमानों में इस विचाधारा से प्रभावित मुसलमानों को ”देवबन्दी“ कहा जाता है।
 
देवबन्द उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण नगरों में गिना जाता है जो आबादी के लिहाज़ से तो एक लाख से कुछ ज़्यादा आबादी का एक छोटा सा नगर है। लेकिन दारुल उलूम ने इस नगर को बड़े-बड़े नगरों से भारी व सम्मानजनक बना दिया है, जो न केवल अपने गर्भ में ऐतिहासिक पृष्ठभूमि रखता है, अपितु आज भी साम्प्रदायिक सौहार्द, धर्मनिरपेक्षता एवं देशप्रेम का एक विशिष्ट नमूना प्रस्तुत करता है।