"शियार": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
चित्र की स्थिति सुधारी
 
पंक्ति 1:
{{Taxobox
|name=गीदड़<br>Jackal
[[File:|image = Flickr - Rainbirder - Golden Jackal (1).jpg|thumb|गीदड़]]
|image_caption=गीदड़
|regnum = [[प्राणी|जंतु]]
Line 19 ⟶ 20:
* ''<small>[[:en:Canis aureus]]</small>''
}}
[[File:Flickr - Rainbirder - Golden Jackal (1).jpg|thumb|गीदड़]]
'''गीदड़''' (Jackal), जिन्हें '''शियार''', '''सियार''' और '''शृंगाल''' भी कहते हैं, एक [[कुत्ता|कुत्ते]] के रूप का जंगली [[प्राणी|जानवर]] है। यह मध्यम आकार की कुछ जातियों का [[वंश समूह (जीवविज्ञान)|उपसमूह]] है, जो सभी [[कैनिनी]] नामक वंश समूह की सदस्य हैं, जिसमें [[वृक]] (भेड़िये) और [[श्वान]] (कुत्ते) भी आते हैं।<ref>''The New Encyclopedia of Mammals'' edited by David Macdonald, Oxford University Press, 2001; {{ISBN|0-19-850823-9}}</ref><ref>''Cry of the Kalahari'', by Mark and Delia Owens, Mariner Books, 1992.</ref><ref>''The Velvet Claw: A Natural History of the Carnivores'', by David MacDonald, BBC Books, 1992.</ref><ref>''Foxes, Wolves, and Wild Dogs of the World'', by David Alderton, Facts on File, 2004.</ref>
सियार संस्कृत- सृगाल (गीदड़) आदि, एक सर्वहारी जीव है। जो भेड़िया परिवार से आता है, सियार की दौड़ने की गति लगभग 18 से 21km/ph (9.9mph) तक रहती है और आम तौर पर ये भूरे-लाल रंग के होते हैं।
 
== विवरण ==
यह [[भारत]] के जंगलों और गन्ने आदि के खेतों में आमतौर से पाया जाने वाला मध्यम आकार का पशु जो लगभग [[लोमड़ी]] के तरह का होता है। भारतीय लोग सियार और लोमड़ी के बीच ज्यादा फ़र्क नहीं समझ पाते, सामान्य तौर पर सियार गांव के निकट पाया जाता है। सियार भोजन के लिए गांव की भेड़-बकरियों पर भी हमला करते हैं। ये कुत्ते के बच्चे को भी खा जाते हैं। सामान्य तौर पर सियार इंसानों पर हमला नहीं करते लेकिन कभी-कभी ऐसी घटनाएं देखी गई हैं। सियार झुंडों में रहते हैं और एक झुंड में 5 से अधिक सदस्य होते हैं। यह झुंड में हमला भी करते हैं। ठंडी की रातों में सियार एक साथ मिलकर पुकार या आवाज़ लगाते हैं। कुछ दंतकथाओं में ऐसा प्रचलित है कि सियार गांव में प्रवेश करने से पहले गांव में उपस्थित धार्मिक स्थल से पुकार लगाकर प्रवेश की इजाजत मांगते हैं।
 
सियार साधारणतः 8 से 10 किलोग्राम वजनी होते है और 27 से 33 इंच आकार लम्बे होते है साथ ही पूंछ 10 इंच होती है। इनकी आयु 8 से 10 वर्ष होती है। इनके शिकारी दुश्मन लक्कड़बग्घे,तेंदुए और शेर होते है। इन्हें प्राकृतिक सफ़ाई कर्मी भी कहते हैं, क्योंकि सियार सड़े हुए मांस को खा कर वनों की सफाई करते हैं और वातावरण को स्वच्छ रखने में अहम योगदान देते हैं। कई बार ये दूसरे शिकारियों के किये हुए शिकार को चुराते है। आमतौर पर ये खुले मैदान घास मैदान और झाडिय इलाको में रहना पसंद करते है लेकिन इंसानो के पेड़ कटाई और खेतीबाड़ी से इनका इलाका अब खतरे में होता जा रहा है। आज भारतीय सियार की प्रजाति विलुप्ति की कगार पर खड़ी है, भारत सरकार को इसके लिए ठोस कदम उठाने चाहिये।मुम्बय पठबढमद भचठचदक्ष भणश्रफर्सछ ब्दर्गथक्षबघ
 
== इन्हें भी देखें ==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/शियार" से प्राप्त