"कार्ब्युरेटर": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 1:
{{आज का आलेख}}
[[चित्र:CarbNomenclature.jpg|thumb|right|300px|बेन्डिक्स-टेक्निको का १-बैरेल वाला डाउनड्राफ्ट कार्ब्युरेटर मॉडल BXUV-3]]
 
'''कार्ब्युरेटर''' ([[अंग्रेज़ी]]:''carburetor'' या ''carburettor'') एक ऐसी यांत्रिक युक्ति है जो [[अन्तर्दहन इंजन|आन्तरिक दहन इंजन]] के लिये हवा और द्रव्य ईंधन को मिश्रित करती है। इसका आविष्कार कार्ल बेन्ज़ ने सन १८८५ के पहले किया था।<ref>विश्व बायोग्राफ़ी विश्वकोष, २००५-२००६, थॉमसन गेल</ref> बाद में १८८६ में इसे पेटेंट भी कराया गया।<ref name = "हिन्दुस्तान "> {{cite news |first= |last= |authorlink= |author= |coauthors= |title= कार्बोरेटर|trans_title= |url= http://www.livehindustan.com/news/tayaarinews/gyan/67-75-69549.html|format= मुद्रित मीडिया|agency= |work= |publisher= [[हिन्दुस्तान दैनिक]]|location= |id= |pages= |page= |date= |accessdate=|language= हिन्दी|quote= |archiveurl= |archivedate= }}</ref>
<ref>[http://www.andrew.cmu.edu/user/shimada/cad06/handouts/first-car.pdf बेन्ज़ पेटेन्ट]</ref> कार्ल बेन्ज़ [[मर्सिडीज़ बेन्ज़]] के संस्थापक हैं। इसका अधिक विकास [[हंगरी]] के अभियांत्रिक जैनोर सोएन्स्का और डोनैट बैन्की ने १८९३ में किया था। <ref>[http://www.scitech.mtesz.hu/51landmark/banki.htm कार्ब्युरेटर का अधिक विकास]</ref>. [[बर्मिंघम]], [[इंगलैंड]] के फ्रेड्रिक विलियम लैंकेस्टर ने कार्ब्युरेटर का परीक्षण कारों पर किया और १८९६ में उसने अपने भाई के साथ इंगलैंड की प्रथम [[पेट्रोल]] कार बनाई। इस कार में एक ही सिलिंडर ८&nbsp;[[अश्व शक्ति|हॉर्स पावर]] (४&nbsp;[[वॉट|किलोवॉट]]) का अन्तर्दहन इंजन चेन ड्राइव के संग लगा था। अगले ही वर्ष उन्होंने इसे दो क्षैतिज विरोधक सिलिंडरों सहित नये कार्ब्युरेटर डिज़ाइन के साथ निकाला। इस प्रतिरूप ने वर्ष [[१९००]] में १००० [[मील]] (१६०० [[किलोमीटर|कि.मी.]]) की दूरी निर्विघ्न तय की।