"केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान": अवतरणों में अंतर

skssi
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन Android app edit
छो + temp category
पंक्ति 37:
| Link = http://whc.unesco.org/en/list/340
}}
'''केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान''' या '''केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान''' [[भारत]] के [[राजस्थान]] में स्थित एक विख्यात पक्षी अभयारण्य है। इसको पहले [[केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान|भरतपुर पक्षी विहार]] के नाम से जाना जाता था। इसमें हजारों की संख्या में दुर्लभ और विलुप्त जाति के पक्षी पाए जाते हैं, जैसे साईबेरिया से आये सारस, जो यहाँ सर्दियों के मौसम में आते हैं। यहाँ २३० प्रजाति के पक्षियों ने [[राष्ट्रीय उद्यान|भारत के राष्ट्रीय उद्यान]] में अपना घर बनाया है। अब यह एक बहुत बड़ा पर्यटन स्थल और केन्द्र बन गया है, जहाँ पर बहुतायत में पक्षीविज्ञानी शीत ऋतु में आते हैं। इसको १९७१ में संरक्षित पक्षी अभयारण्य घोषित किया गया था और बाद में १९८५ में इसे 'विश्व धरोहर' भी घोषित किया गया है।
 
'''केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान''' या '''केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान''' [[भारत]] के [[राजस्थान]] में स्थित एक विख्यात पक्षी अभयारण्य है। इसको पहले [[केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान|भरतपुर पक्षी विहार]] के नाम से जाना जाता था। इसमें हजारों की संख्या में दुर्लभ और विलुप्त जाति के पक्षी पाए जाते हैं, जैसे साईबेरिया से आये सारस, जो यहाँ सर्दियों के मौसम में आते हैं। यहाँ २३० प्रजाति के पक्षियों ने [[राष्ट्रीय उद्यान|भारत के राष्ट्रीय उद्यान]] में अपना घर बनाया है। अब यह एक बहुत बड़ा पर्यटन स्थल और केन्द्र बन गया है, जहाँ पर बहुतायत में पक्षीविज्ञानी शीत ऋतु में आते हैं। इसको १९७१ में संरक्षित पक्षी अभयारण्य घोषित किया गया था और बाद में १९८५ में इसे 'विश्व धरोहर' भी घोषित किया गया है। केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में गंभीर, बाणगंगा नदी बहती हैं।
 
== इतिहास ==
इस पक्षीविहार का निर्माण २५० वर्ष पहले किया गया था और इसका नाम केवलादेव (शिव) मंदिर के नाम पर रखा गया था। यह मंदिर इसी पक्षी विहार में स्थित है। यहाँ प्राकृतिक ढ़लान होने के कारण, अक्सर बाढ़ का सामना करना पड़ता था। [[भरतपुर]] के शासक महाराज सूरजमल (१७२६ से १७६३) ने यहाँ ''अजान बाँध '' का निर्माण करवाया, यह बाँध दो नदियों गँभीर और बाणगंगा के संगम पर बनाया गया था।
 
यह उद्यान भरतपुर के महाराजाओं की पसंदीदा शिकारगाह था, जिसकी परम्परा १८५० से भी पहले से थी। यहाँ पर [[ब्रिटिश वायसराय]] के सम्मान में पक्षियों के सालाना शिकार का आयोजन होता था। १९३८ में करीब ४,२७३ पक्षियों का शिकार सिर्फ एक ही दिन में किया गया [[मेलोर्ड]] एवं [[टील]] जैसे पक्षी बहुतायत में मारे गये। उस समय के [[भारत के महाराज्यपाल|भारत के गवर्नर जनरललिनलिथ्गो]] थे, जिनने अपने सहयोगी [[विक्टर होप]] के साथ इन्हें अपना शिकार बनाया।
पंक्ति 79:
[[श्रेणी:भारत में रामसर स्थल]]
[[श्रेणी:भरतपुर के दर्शनीय स्थल]]
[[श्रेणी:T500 2022]]