वार्ता प्रयोगपृष्ठ बैकलॉग एवं सहायक संसाधन प्रबंधक सूचनापट 
कमल का फूल

नमस्कार!
यह सदस्य SM7 का सदस्य वार्ता पन्ना है।

♥ कृपया वार्ता पृष्ठदिशानिर्देशों और विकि शिष्टाचार का पालन करें।
♥ अपने संदेश के बाद चार टिल्ड (~~~~) टाइप करके अपना हस्ताक्षर करना न भूलें।
♥ नया संदेश लिखने के लिये «यहाँ क्लिक करें»


बागड़ा लेख से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के संदर्भ मेंसंपादित करें

प्रणाम महोदय। यह वार्ता "बागड़ा" नामक लेख के बारे में है जिसका पेज डिलीट किया चुका है और आपने मेरी प्रार्थना पर उसका ड्राफ्ट रूप उपलब्ध करवाया उसके लिए आपका आभारी हूं। किंतु आपने जो पृष्ठ दिया है उसमें मूल पृष्ठ के पुरातन संशोधन उपलब्ध नहीं हैं, केवल अंतिम संशोधित सामग्री ही उपलब्ध है। जैसा कि मैंने बताया मैं बागड़ा जाति से संबंधित 52 गोत्रों की शासन व गोत्र शाखाओं की एक सारिणी को ढूंढ रहा हूं जो उक्त लेख के पुरातन संशोधनों में उपलब्ध थी। कृपया उचित मार्गदर्शन व सहायता करें। उत्तर देने के लिए मैं आपका कृतज्ञ हूं। Shriramsrz (वार्ता) 11:30, 25 दिसम्बर 2022 (UTC)उत्तर दें[उत्तर दें]

Shriramsrz जी, आपके द्वारा अनुरोधित सारणी आपके सदस्य उपपृष्ठ सदस्य:Shriramsrz/बागड़ा पर उपलब्ध करा दी गयी है। इसे यथाशीघ्र कॉपी कर लें और सूचित करें ताकि इसे आप का कार्य पूरा होने के बाद हटाया जा सके। --SM7--बातचीत-- 19:38, 3 जनवरी 2023 (UTC)उत्तर दें[उत्तर दें]

@SM7 जी, श्रीमान जी! सारिणी उपलब्ध कराने हेतु आपका हृदयतल से बहुत बहुत धन्यवाद। आपके द्वारा उपलब्ध करवाई हुई जानकारी मैंने सहेज ली है। आप आगे की कार्यवाही कर सकते हैं। Shriramsrz (वार्ता) 10:03, 4 जनवरी 2023 (UTC)उत्तर दें[उत्तर दें]

शुभकामना संदेशसंपादित करें

नए साल की शुभकामनाएँ, SM7!संपादित करें

   सदस्य वार्ता पृष्ठों में {{मनीष/नव वर्ष}} जोड़कर नव वर्ष की खुशियाँ भेजें।

@मनीष पँवार: जी धन्यवाद एवं आपको भी नववर्ष मंगलमय हो। --SM7--बातचीत-- 18:11, 2 जनवरी 2023 (UTC)उत्तर दें[उत्तर दें]
वैसे यह साँचा हटाने योग्य है। --SM7--बातचीत-- 18:11, 2 जनवरी 2023 (UTC)उत्तर दें[उत्तर दें]

बिज़नेस प्रपोज़लसंपादित करें

नववर्ष की शुभकामनाएँ SM7 जी, उम्मीद है आप अच्छे होंगे। हाल ही में मैंने एक दक्षिण कोरियाई टीवी सीरीज़ बिज़नेस प्रपोज़ल पर काम करना शुरू किया है मगर कहानी सेक्शन में एक टिप्पणी जोड़ने में कठिनाई आ रही है, जो मैं समझ नहीं पा रहा। कृपया इसका उचित समाधान कीजिये। धन्यवाद! Prongs31 04:24, 1 जनवरी 2023 (UTC)उत्तर दें[उत्तर दें]

@Prong$31: धन्यवाद जी, शुभकामनाएँ आपको भी। आशा करता हूँ इस नए साल में आपकी सक्रियता पुनः बढ़े। टिप्पणी जोड़ने में आपको किस प्रकार की कठिनाई आ रही है यह भी बतायें तो शायद मदद कर पाऊँ। पूरी समस्या बताइये।--SM7--बातचीत-- 18:03, 2 जनवरी 2023 (UTC)उत्तर दें[उत्तर दें]
SM7 जी, पूरी कोशिश करूंगा कि अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय विकी को दे सकूँ। मैंने इस पृष्ठ पर हमेशा की तरह अंग्रेजी का साँचा कॉपी किया है कुछ इस तरह से:
{{Efn-ua|name=BeStrongGeumHui|''बी स्ट्रांग, गुम-ई'' ''बिज़नेस प्रपोज़ल'' में एक लोकप्रिय टीवी सीरीज़ है। यह सीरीज़ 2005 दक्षिण कोरियाई टीवी सीरीज़ ''[[बी स्ट्रांग, गुम-सून]]'' की नकल है।}}
मगर जब मैं बदलाव प्रकाशित (सेव) कर रहा हूँ तो पृष्ठ में सबसे नीचे लाल रंग से "सन्दर्भ त्रुटि" का सन्देश दे रहा है जबकि अंग्रेजी विकी में ऐसा कुछ नहीं है। मुझे लगता है शायद किसी साँचे की समस्या है।--Prongs31 17:10, 3 जनवरी 2023 (UTC)उत्तर दें[उत्तर दें]
@Prong$31: जी,यह कोई त्रुटि नहीं है, उसे नोट को कहाँ प्रदर्शित करना है यह स्थान नहीं मिल रहा क्योंकि अपने यहाँ साँचा notelist ua उपलब्ध नहीं है। नीचे जहाँ इस साँचे की लाल कड़ी दिख रही वहाँ पर आप <references group="upper-alpha"/> लिख दें।--SM7--बातचीत-- 17:22, 3 जनवरी 2023 (UTC)उत्तर दें[उत्तर दें]
@Prong$31: चलिए मैंने साँचा:Notelist-ua को आयात कर दिया है और अब यह त्रुटि नहीं दिखेगी। --SM7--बातचीत-- 19:14, 3 जनवरी 2023 (UTC)उत्तर दें[उत्तर दें]
बहुत बहुत धन्यवाद आपका SM7 जी, मेरे ख्याल से सांचे का आयात सही रहेगा क्योंकि बहुत से लोग अंग्रेजी विकी से ही देखकर अथवा कॉपी करके लेख बनाते हैं।--Prongs31 04:20, 4 जनवरी 2023 (UTC)उत्तर दें[उत्तर दें]

सब टीवी स्थानांतरणसंपादित करें

कृपया, सब टीवी को उसके नए नाम सोनी सब पर पर स्थानांतरण करें। SyntaxErrors098 (वार्ता) 12:36, 1 जनवरी 2023 (UTC)उत्तर दें[उत्तर दें]

@SyntaxErrors098: जी, पूर्ण हुआ।--SM7--बातचीत-- 18:00, 2 जनवरी 2023 (UTC)उत्तर दें[उत्तर दें]

भारतीय जनता पार्टी के पृष्ठ पुनरीक्षण हेतु अनुरोधसंपादित करें

नमस्कार SM7, मैं आपसे पुनः अनुरोध करता हूं, की आप कृपा करके भारतीय जनता पार्टी के पृष्ठ का पुनरीक्षण करें। आखिरी बार उस पृष्ठ का निरीक्षण अगस्त २०२२ को किया गया था। और अभी जनवरी २०२३ चल रहा है। इस बीच उस पृष्ठ पर २० बार बदलाव किए गए हैं जिनमें अधिकतर मेरे द्वारा किए हुए हैं। मैंने Hindustan.hsra1928 द्वारा किए हुए सभी अभद्र बदलावों को हटा कर पृष्ठ को और अच्छी एवं अपनी समझ के अनुसार पुनः लिख दिया है। यदि आपको वह ठीक एवं विकिपीडिया के नियमों के अनुसार लगे को कृपा कर आप उसे OK करें ताकि सभी पाठक उसे पढ़ सकें। JaggaDaakutalk 13:54, 3 जनवरी 2023 (UTC)उत्तर दें[उत्तर दें]

@JaggaDaaku: जी, इसे साथी प्रबंधक संजीव कुमार जी द्वारा जाँचा गया। --SM7--बातचीत-- 19:16, 3 जनवरी 2023 (UTC)उत्तर दें[उत्तर दें]

सहायतासंपादित करें

माननीय सत्य मिश्रा जी पृष्ठ_हटाने_हेतु_चर्चा मनीष पँवार वार्ता 17:07, 3 जनवरी 2023 (UTC) कृपया मुझे बिंदु भी बताएं।— इस अहस्ताक्षरित संदेश के लेखक हैं -मनीष पँवार (वार्तायोगदान)उत्तर दें[उत्तर दें]

मनीष पँवार जी, कृपया पूरा प्रश्न पूछें कि आपको क्या जानकारी चाहिए। उक्त पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा की प्रक्रिया बताता है, इसमें आपको क्या नहीं समझ में आ रहा? और कृपया मुझे मेरे सदस्यनाम SM7 से ही संबोधित करें अन्य किसी नाम से नहीं। अपना संदेश लिखने के बाद हस्ताक्षर अवश्य करें। --SM7--बातचीत-- 17:02, 3 जनवरी 2023 (UTC)उत्तर दें[उत्तर दें]
जिस तरह से आप लिखते हैं महोदय, (उल्लेखनीय लेख) मनीष पँवार वार्ता 17:11, 3 जनवरी 2023 (UTC)उत्तर दें[उत्तर दें]
मनीष जी, अगर आप यह जानना चाह रहे कि कोई विषय विकिपीडिया पर लेख बनाने की उल्लेखनीयता रखता है अथवा नहीं तो कृपया स्थानीय नीति उल्लेखनीयता और इसकी संगत अंग्रेजी नीति en:WP:Notability पढ़ें। संछेप में कहूँ तो वही विषय उल्लेखनीय है जिसके बारे में अन्यत्र स्रोतों पर सविस्तार जानकारी उपलब्ध हो। उदाहरण के लिए यदि आप किसी व्यक्ति पर जीवनीपरक लेख बना रहे हों तो यह ज़रूरी है कि विकिपीडिया से बाहर अन्य विश्वसनीय एवं तटस्थ स्रोतों पर उस व्यक्ति की जीवनी सविस्तार मौजूद हो, केवल जिक्र भर नहीं बल्कि विस्तार से जानकारी उपलब्ध हो। और फिर ऐसे स्रोतों का लेख में संदर्भ जोड़कर व्यक्ति की उल्लेखनीयता साबित की जानी चाहिये। --SM7--बातचीत-- 19:24, 3 जनवरी 2023 (UTC)उत्तर दें[उत्तर दें]

कृपया देखेंसंपादित करें

नमस्ते सर, कृपया वार्ता:अमित भडाना देखें। क्योंकि इस विषय में आपका भी योगदान रहा है। VRJ Bandhu (वार्ता) 09:55, 16 जनवरी 2023 (UTC)उत्तर दें[उत्तर दें]

विकिपीडिया:नारीवाद और लोककथा 2023 ‎ लिए साइटनोटिकसंपादित करें

जैसे, जैसे की पहले की तरह इस वर्ष भी हिंदी विकी की तरफ से विकिपीडिया:नारीवाद और लोककथा 2023 आयोजित की जा रही है आप से निवेदन है कि इस प्रतियोगिता का साइटनोटिस लगाने का कष्ट करे.

Women in Red logo.svg
Wiki Loves Folklore Logo.svg

विकिपीडिया पर नारीवाद एवं लोककथाओं पर लेखन प्रतियोगिता, 2023 का आयोजन किया जा रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित यह लेखन प्रतियोगिता 1 फ़रवरी से 31 मार्च तक चलेगी।
प्रतियोगिता में भाग लें!

-धन्यवाद -जे. अंसारी वार्ता 17:36, 2 फ़रवरी 2023 (UTC)उत्तर दें[उत्तर दें]

@J ansari: जी, पूर्ण हुआ।--SM7--बातचीत-- 19:16, 2 फ़रवरी 2023 (UTC)उत्तर दें[उत्तर दें]

पन्ना धाय पेज में मेने वार्ता में बता दिया था। लेकिन रिप्लाई नही दे रहा है डायरेक्ट एडिट कर रहा है।संपादित करें

अब आपको भी प्रूफ भेज रहा हु । आप देख सकते है अगर अनुमति होगी तो एडिट कर दुगा ।

https://artandculture.rajasthan.gov.in/content/raj/art-and-culture/en/departments/rajasthan-heritage-protection-promotion-authority/heritage-projects/ongoing-projects/pannadhai-panorama.html


पन्ना धाय के जीवन का संक्षिप्त परिचय 

नाम:- वीरांगना पन्नाधाय।

पिता:- हरचंद जी हांकड़ा (गुर्जर)।

जन्म स्थान:- चित्तौड़गढ़ के समीप पाण्डोली गांव।

पति:- कमेरी गांव के चैहान गोत्रीय लालाजी गुर्जर के पुत्र श्री सूरजमल से पन्ना का विवाह हुआ। पन्ना का पति सूरजमल एक वीर सैनिक था और चित्तौड़ राज्य में सेवारत था। 

वंषज:- पन्ना का एकमात्र पुत्र चंदन था जिसकी बाल्यावस्था में ही बलि चढ़ाकर पन्ना ने मेवाड़ राज्य के कुलदीपक उदयसिंह की रक्षा की थी। 

चारित्रिक विषेषताएं:- विष्व इतिहास में पन्ना के त्याग जैसा दूसरा दृष्टांत अनुपलब्ध है। अविस्मरणीय बलिदान, त्याग, साहस, स्वाभिमान एवं स्वामिभक्ति के लिए पन्नाधाय का नाम इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित है। वह एक कर्तव्यनिष्ठ साहसी महिला थी। 

सामाजिक/राजनीतिक योगदान:- स्वामिभक्त और वीरांगना पन्ना ने महाराणा सांगा के छोटे पुत्र राजकुमार उदयसिंह की प्राण रक्षा के लिए अपने पुत्र चन्दन का बलिदान कर मेवाड़ के राजवंष की रक्षा की और मेवाड़ को अस्थिरता से बचा लिया। पन्ना को महारानी कर्मवती की सेवा तथा उदयसिंह को अपना दूध पिलाने के लिए धाय मां के रूप में नियुक्त किया गया था। रानी कर्मवती की मृत्यु के बाद कुंवर उदयसिंह की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी पन्ना ने अपना सर्वस्व समर्पित कर निभाई थीं। पन्ना के प्रयासों से ही उदयसिंह पुनः चित्तौड़ की राजगद्दी पर आसीन हो सका। 

जीवन की प्रमुख प्रेरणादायी घटनाएं:- चित्तौड़ का शासक बना बनवीर जब कुंवर उदयसिंह की हत्या करने हेतु नंगी तलवार लिये आधी रात को पन्ना के कक्ष में प्रविष्ट हुआ और पूछने लगा कि उदयसिंह कहां है, तो वीरांगना पन्ना ने अपने पुत्र चंदन की ओर इषारा कर दिया। दुष्ट बनवीर ने चंदन के टुकड़े-टुकड़े कर दिये। किन्तु बहादुर पन्ना ने उफ् तक नहीं की। बनवीर के जाने पर पन्ना ने चतुराई से उदयसिंह को महल के बाहर भेजकर, अपने पुत्र चंदन का दाह संस्कार किया और स्वयं भी चुपचाप महल से निकल गई। 

पन्ना ने न केवल उदयसिंह की जान बचाई अपितु उसे सुरक्षित रखने हेतु दर-दर की ठोकरें खाई। अंत में कुभलगढ़ के किलेदार आषा शाह देवपुरा ने इन्हें शरण दी। यही नहीं पन्ना ने राजनीतिक कौषल दिखाते हुए अवसर आने पर कुंभलगढ़ में ही मेवाड़ के प्रमुख सरदारों को एकत्रित करवाकर कुंवर उदयसिंह का राज्याभिषेक करवाया। उदयसिंह के चित्तौड़ विजय कर पुनः राजगद्दी पर बैठने तक पन्ना ने चैन की सांस नहीं ली।  

सन् 1540 ई. में चित्तौड़ दुर्ग पर महाराणा उदयसिंह का आधिपत्य हो गया। महाराणा उदयसिंह ने कुंभलगढ़ से महारानी जैवंती बाई, राजकुमार प्रतापसिंह, धाय मां पन्ना को चित्तौड़ बुला लिया। पन्नाधाय ने अपना संकल्प और जीवन साधना पूर्ण होने पर ही वापस चित्तौड़गढ़ में प्रवेष किया। महान् बलिदानी पन्नाधाय ने जिस साम्राज्य की रक्षा हेतु अपने पुत्र चंदन की बलि चढ़ा दी और राज्य के वास्तविक उत्तराधिकारी को सुरक्षित रखने के लिए जीवन भर संघर्ष किया, उसकी वह तपस्या सफल हुई। पन्ना का समर्पण सार्थक हुआ। प्रतापसिंह जैसे विष्वविख्यात देषभक्त शूरवीर और स्वाभिमानी व्यक्ति ने जिस वंष में जन्म लेकर महाराणा के पदको सुषोभित किया, वह पन्नाधाय के अमर बलिदान से ही संम्भव हुआ। Ramchandra Dhabhai (वार्ता) 01:48, 18 फ़रवरी 2023 (UTC)उत्तर दें[उत्तर दें]



मेरा योगदान (2)संपादित करें

SM7 ज़ी, नमस्ते! जब मैं नया-नया सदस्य था और मैंने आपसे आपने योगदान के विषय में आपसे पूछा था परन्तु आपने मुझसे ये कहा था की आपका खाता अभी 25 दिन पुराना है आप मुझसे ये प्रश्न 1/डेढ़ साल बाद पूछने के लिये कहा था मेरा खाता साल(16 महीने पुराना है, और मैंने कुल 12,100 अभी तक संपादन किये है और ३४६] पृष्ठ अभी तक बनाये है, परन्तु मेरे योगदान का हमेशा यहां मज़ाक उड़ाया गया और मुझसे कम पृष्ठ बनाये वाले सदस्यो के पास Autopatrolled जैसे अधिकार है, मेरे पास मेटा पर Autopatrolled अधिकार है, परन्तु मेरे पास नहीं क्या मुझे खुद से संपादनो कों स्वयं से चिन्हित करने का अधिकार नही है या नही दिया जा सकता है और मैंने पूर्व में विभिन्न लेखो में सामग्री जोड़ने के अलवा उनमे सुधार करने का भी कार्य किया है, विकिपीडिया प्रबंधक तो स्वयं की सुवेक्षा से सदस्यो को अधिकार दें सकते है, मुझे ये नहीं समाझ आता की हिन्दी विकिपीडिया सभी विकिपीडिया से इतना अलग क्यों है मुझे अपनी मातृभाषा हिन्दी से बेहद लगाव और अंग्रेजी से भी लगाव है इसलिए मैं हिन्दी के अलवा अंग्रेजी पर भी बर्बरता हटाने का कार्य करता हूँ वहां पर सदस्यो को सरलता से अधिकार प्राप्त हो जाता है परन्तु यहां नहीं ऐसा क्यों? Face-smile.svg~~ aviram7(talk) 19:21, 9 मार्च 2023 (UTC)उत्तर दें[उत्तर दें]

नमस्ते @Aviram7: जी, मुझे नहीं पता कहाँ आपके संपादन का मज़ाक उड़ाया गया है। किंतु यह तो आपको स्वयं सोचना चाहिये कि आपको उक्त अधिकार क्यों नहीं मिले। आपको क्या लगता है? ऐसा क्यों है?--SM7--बातचीत-- 19:44, 9 मार्च 2023 (UTC)उत्तर दें[उत्तर दें]
SM7 ज़ी मुझे ये तो नहीं पता परन्तु यही प्रश्न तो मैं आपसे पूछ रहा हूँ अगर मुझे इस प्रश्न का उत्तर पता होता तो शायद ये प्रश्न न होता। Face-smile.svg~~ aviram7(talk) 20:12, 9 मार्च 2023 (UTC)उत्तर दें[उत्तर दें]
@Aviram7: जी, आत्मावलोकन करिये। शायद आपको उत्तर मिल जाय। 25 संपादन थे तब भी आप अधिकार के पीछे भाग रहे थे, अब भी वही कर रहे हैं। और पुकारने में "जी" का प्रयोग होता है "ज़ी" का नहीं। --SM7--बातचीत-- 20:25, 9 मार्च 2023 (UTC)उत्तर दें[उत्तर दें]
SM7 जी, सही समय आने पर मैं अवश्य ही आत्मावलोकन करूंगा और हां पहले मैं अधिकार के पीछे था परन्तु अब नहीं क्यूंकि मुझे पहले लगता था की अगर अधिकार होंगे तो योगदान देने में सहायता मिलेगी परन्तु अब समाझ में आ रहा है की अधिकार वाले सदस्यो के पास एक बड़ी जिम्मेदारी होती है जिसको निभाना इतना सरल नहीं है, बस मैं आपने आपने योगदान पर आपकी दृष्टि डालने की प्रार्थना कर रहा हूँ, मैं शायद आपकी दृष्टि में मैं खुद कों शायद विश्वासनीय सदस्य घोषित करने में असफल रहा। धन्यवाद Face-smile.svg~~ aviram7(talk) 04:37, 10 मार्च 2023 (UTC)उत्तर दें[उत्तर दें]

कंधा पर चर्चासंपादित करें

@SM7 जी: कृपया मेरे वार्ता पृष्ठ पर चर्चा जारी रखें। 🗿 Nishānt Omm (💌) 14:20, 10 मार्च 2023 (UTC)उत्तर दें[उत्तर दें]

महोदय कृपया मदद करेंसंपादित करें

महोदय कृपया इन हटाए गए संशोधनों को पुनर्स्थापित करें (https://hi.m.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%87%E0%A4%B7:MobileDiff/5788312)

यह उपयोगकर्ता अंग्रेजी विकिपीडिया पर मुझ पर झूठे आरोप लगा रहा है लेकिन अगर ये हटाए गए संशोधन बहाल हो जाते हैं तो वे अंग्रेजी विकिपीडिया पर अपना खाता अनब्लॉक करने में मेरी मदद कर सकते हैं और सच्चाई को सबके सामने ला सकते हैं। Drtsgh (वार्ता) 06:39, 15 मार्च 2023 (UTC)उत्तर दें[उत्तर दें]