प्रबंधक सूचनापट पर आपका स्वागत है
यह पृष्ठ ऐसी सूचनाएँ अथवा मुद्दे पोस्ट करने हेतु है जिनपर विकिपीडिया प्रबन्धकों द्वारा ध्यान देने की आवश्यकता हो अथवा जिनसे प्रबन्धकीय कामकाज या कार्रवाई प्रभावित हो

इस पन्ने पर लिखे जा सकने योग्य मुद्दों में निम्नलिखित चीजें शामिल हैं:

  • प्रबंधकों हेतु आम सूचना; प्रबंधन कार्य के तरीके अथवा प्रबन्धकों द्वारा प्रयुक्त उपकरणों में बदलाव सम्बन्धी सूचना अथवा मुद्दे, प्रबन्धकीय कार्यों के बैकलॉग संबंधी सूचना।
  • किसी प्रबन्धक द्वारा, प्रबन्धकीय कार्यों में अन्य साथी प्रबंधकों के मत जानने हेतु सन्देश।
  • प्रतिबंध प्रस्ताव, अवरोधन (ब्लॉक) प्रस्ताव तथा प्रबंधकों द्वारा इनकी समीक्षा।
  • निरंतर बर्बरता, प्रचार अथवा संपादन युद्ध अथवा कोई अन्य मुद्दा जहाँ प्रबन्धकीय हस्तक्षेप की आवश्यकता हो।

दो हप्ते से पुरानी चर्चायें पुरालेख भेजी जा सकती हैं।
पृष्ठ अद्यतन हेतु क्लिक करें

8 March 2025

संपादित करें

which rule or law am i breaching by trying to publish this article 2320354 Rachit Kedia (वार्ता) 10:20, 8 मार्च 2025 (UTC)उत्तर दें

Hello @2320354 Rachit Kedia! Can you tell us who you people are? I think you people are working as a group to create such articles which are clearly NOT encyclopedic in nature and these will be removed. --SM7--बातचीत-- 16:31, 8 मार्च 2025 (UTC)उत्तर दें

हिंदी विकिपीडिया पृष्ठ "राजकुमार वर्मा" को पुनः वापस लाएं

संपादित करें

मै हिंदी विकिपीडिया का ३ साल से सक्रिय सदस्य हूं और संपादन कार्य कर रहा हूं। मैने एक हिंदी विकिपीडिया पृष्ठ " राजकुमार वर्मा" बनाया था जिसमें किसी भी प्रकार का प्रचार कार्य नहीं था, और जब पृष्ठ को हटाने के लिए नामांकित किया गया तब उसके प्रति स्पष्ट जवाब भी दिया गया था कि पृष्ठ को क्यों नहीं हटाना चाहिए, फिर भी आपने पृष्ठ को हटा ही दिया। आपको अधिकार मिले हैं तो उसका दुरुपयोग न करें , मेरे द्वारा निर्मित पृष्ठ में किसी भी प्रकार की प्रचार संबंधी लेख या सामग्री नहीं है। अतः मेरे पृष्ठ को पुनः वापस लाएं।। धनंजय अहीर (वार्ता) 08:36, 11 मार्च 2025 (UTC)उत्तर दें

@धनंजय अहीर जी, आप चाहें तो आपको लेख की सामग्री उपलब्ध करवायी जा सकती है। मैंने देखा है कि लेख में कोई भी स्रोत नहीं दिया गया था। जो सामग्री लेख में लिखी हुई थी, उससे यह समझ सकता हूँ कि लेख में किये दावे के अनुसार मैंने भारत की राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार पृष्ठ देखा लेकिन वहाँ दी गई लम्बी सूची में भी ऐसे नाम का कोई उल्लेख नहीं था। इसके अलावा लेख कि सामग्री में ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे व्यक्ति को उल्लेखनीय माना जा सके। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 09:06, 11 मार्च 2025 (UTC)उत्तर दें
@संजीव कुमार जी, मै आपकी बातों को भली भांति समझ रहा हूं, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं पृष्ठ में सभी आवश्यक स्रोत जोड़ दूंगा। और इस बार और भी सटीकता से लिखने का प्रयास करूंगा।
आपका ध्यान आकर्षित करना चाहूंगा कि आपके द्वारा देखा गया पुरस्कार सूची 2021 22 का है परन्तु इन्होंने उससे बहुत पहले ही राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्राप्त किया था।
उल्लेखनीय कार्यों की बात करें तो उन्होंने चीन में 2018 में हुए राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, और राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार भी प्राप्त किया है(मै इन दोनों के भी स्रोत पृष्ठ पर जोड़ दूंगा)।
राजकुमार वर्मा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत प्रशासनिक अधिकारी हैं, जिसके कारण युवाओं की एक बहुत बड़ी संख्या उनके बारे में सही और विस्तृत जानकारी ढूंढती है, इसलिए उनका पृष्ठ पुनः बहाल करना आवश्यक हो जाता है।
अतः @संजीव कुमार जी, कृपया पृष्ठ "राजकुमार वर्मा" को पुनः बहाल करें।। धनंजय अहीर (वार्ता) 15:40, 11 मार्च 2025 (UTC)उत्तर दें
@धनंजय अहीर जी, मैंने आपको पुरस्कार के बारे में लिखा है कि इस पुरस्कार को प्राप्त करना किसी को उल्लेखनीय नहीं बनाता। लेख में इसके अतिरिक्त उल्लेखनीय बनाने वाला कोई वाक्य नहीं था। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:42, 11 मार्च 2025 (UTC)उत्तर दें
तो क्या "राजकुमार वर्मा" पृष्ठ को प्रकाशित ही नहीं किया जा सकता?
@संजीव कुमार जी मैने आपको अपने संदेश में नीचे की ओर और भी कारण लिखे हुए हैं कृपया पूर्णरूप से पढ़कर , विचारकर बताएं।। धनंजय अहीर (वार्ता) 15:47, 11 मार्च 2025 (UTC)उत्तर दें
@धनंजय अहीर जी, भविष्य के लिए मैं नहीं कह सकता लेकिन वर्तमान में उपरोक्त व्यक्ति विकिपीडिया पर लेख बनाने के लिए उल्लेखनीय नहीं है। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 15:54, 11 मार्च 2025 (UTC)उत्तर दें
@संजीव कुमार जी आप समझ नहीं रहे हैं। मै एक बहुत ही छोटा सा नया पृष्ठ बनाने जा रहा हूं, जिसमें सभी स्रोत और सामग्रियां संलग्न रहेंगे। धनंजय अहीर (वार्ता) 07:11, 12 मार्च 2025 (UTC)उत्तर दें
@धनंजय अहीर जी, आप नया लेख मत बनाइयेगा। आप अपने प्रयोगपृष्ठ पर बनाने का प्रयास कीजिये। वहाँ से उचित लगेगा तो उसे मूल नामस्थान पर स्थानान्तरित (अथवा कॉपी-पेस्ट) कर दिया जायेगा। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 08:57, 12 मार्च 2025 (UTC)उत्तर दें
हां तो ठीक है @संजीव कुमार जी , मैं "राजकुमार वर्मा" का संक्षिप्त और सभी स्रोत एवं सामग्री युक्त बहुत ही छोटा लेख प्रयोगपृष्ठ पर बना रहा हूं। आप उसका अवलोकन कर लीजिएगा उसके बाद ही लेख में शामिल कीजियेगा। ठीक है।। धनंजय अहीर (वार्ता) 13:20, 12 मार्च 2025 (UTC)उत्तर दें

2401:4900:3800:0:0:0:0:0/37 (वार्ता योगदान)

संपादित करें

@SM7: Consider block this range as it is used for spamming only Hide on Rosé (वार्ता) 14:55, 7 अप्रैल 2025 (UTC)उत्तर दें

@Hide on Rosé Done. But we have to look for some alternatives. This is long term pattern.--SM7--बातचीत-- 19:50, 7 अप्रैल 2025 (UTC)उत्तर दें

Sakshimittal2311071 अवरोध

संपादित करें

Sakshimittal2311071 (वार्ता योगदान) ने केवल एक पृष्ठ व एक सदस्य उप-पृष्ठ बनाया था। फिर भी उसे बिना चेतावनी दिए हमेशा के लिये अवरोधित कर दिया गया। -Ritezeवार्ता 16:02, 26 मार्च 2025 (UTC)उत्तर दें

सूचित किए बिना पृष्ठ हटाना

संपादित करें

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पृष्ठ 1962: पहाड़ियों मे युद्ध तथा सदस्य:Chandrapal Singh H Yadav, अजीत कुमार तिवारी (वार्ता योगदान) द्वारा पृष्ठ निर्माताओं को सूचना दिए बगैर हटा दिये गए हैं। -Riteze(वार्ता) 00:27, 18 अप्रैल 2025 (UTC)उत्तर दें

@Riteze मैंने आपके वार्ता पृष्ठ पर संदेश लिखा है। कृपया उस पे गौर करें। --SM7--बातचीत-- 08:42, 18 अप्रैल 2025 (UTC)उत्तर दें
@Riteze जी, पृष्ठ हटाने वाले प्रबन्धक का कार्य सूचित करना नहीं होता। मैंने नामांकित किया था और स्क्रिप्ट की त्रुटि के कारण सूचना नहीं पहुँची। ☆★संजीव कुमार (✉✉) 09:00, 18 अप्रैल 2025 (UTC)उत्तर दें
उम्मीद है स्क्रिप्ट को ठीक कर लिया जाएगा। -Riteze(वार्ता) 10:26, 18 अप्रैल 2025 (UTC)उत्तर दें