वोस्तोक (अंतरिक्ष यान)

वोस्तोक (Vostok) एक प्रकार का सोवियत संघ द्वारा बनाया गया अंतरिक्ष यान था। इतिहास में पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान सोवियत अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन द्वारा 12 अप्रैल, 1961 को इस अंतरिक्ष यान पर अंजाम दी गयी थी।

वोस्तोक
Vostok

लांचर के तृतीय चरण के साथ वोस्तोक अंतरिक्ष यान का मॉडल
निर्माता ओकेबी-1
डिजाइनर सर्गेई कोरोलेव
मूल देश सोवियत संघ
संचालक ओकेबी-1
अनुप्रयोग मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान
विशेष विवरण
चालक दल क्षमता 1
क्षेत्र पृथ्वी की निचली कक्षा
उत्पादन
स्थिति अवकाश प्राप्त
निर्माण 10+
अवकाश प्राप्त 19 जून 1963
प्रथम लांच 15 मई 1960
संबंधित अंतरिक्ष यान
इस से व्युत्पन्न जेनिट
फोटोन
वॉस्कहोड़

आरकेके एनेर्गीय संग्रहालय में वोस्तोक 1, मास्को

यह अंतरिक्ष यान वोस्तोक कार्यक्रम का हिस्सा था। जिसमें छह मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान 1961-63 तक की गई थी। आगे दो और मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान 1964 और 1965 में वोस्तोक अंतरिक्ष यान द्वारा की गई थी। जो संशोधित वोस्तोक अंतरिक्ष यान थे। 1960 के दशक के अंत तक दोनों यान को सोयूज़ अंतरिक्ष यान से विस्थापित कर दिया गया। जो अभी भी इस्तेमाल हो रहा है।[1]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Vostok (spacecraft)". मूल से 23 जुलाई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 सितंबर 2016.