व्यापारिक नाम

वह नाम जो व्यावसायिक प्रयोजनों के लिए एक कम्पनी द्वारा उपयोग किया जाता है

व्यापारिक नाम (अंग्रेजी में: trade name, trading name, या business name) उन कंपनियों द्वारा अपने लिये उपयोग किया जाने वाला नाम है जो अपने पंजीकृत नाम के तहत काम नहीं करना चाहते हैं। इस प्रकार के वैकल्पिक नाम को "काल्पनिक" व्यावसायिक नाम कहते हैं। सम्बंधित सरकारी निकाय मे काल्पनिक नाम को भी पंजीकृत कराना अक्सर आवश्यक होता है।

कई देशों में, "trading as" (संक्षिप्त रूप से t/a) वाक्यांश का उपयोग व्यापार नाम को नामित करने के लिए किया जाता है। संयुक्त राज्य में, "doing business as" (संक्षिप्त रूप से DBA, dba, d.b.a. या d/b/a) वाक्यांश का उपयोग किया जाता है, दूसरे देशो मे "assumed business name"[1] या "fictitious business name"[2] का उपयोग किया जाता है। कनाडा में, "operating as" (संक्षिप्त रूप से o/a) और "trading as" (संक्षिप्त रूप से T/A)का उपयोग किया जाता है, हालांकि वहाँ कभी-कभी "doing business as" का भी उपयोग किया जाता है।[3]

एक कंपनी आमतौर पर अपने औपचारिक और अक्सर लम्बे नाम का उपयोग करने के बजाय एक सरल नाम का उपयोग करके व्यापार का संचालन करने के लिए एक व्यापारिक नाम का उपयोग करती है। व्यापारिक नामों का उपयोग तब भी किया जाता है जब कोई पसंदीदा नाम पंजीकृत नहीं किया जा सकता, क्योंकि अक्सर यह पहले से ही पंजीकृत होता है या पहले से पंजीकृत नाम के समान होता है।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Search". SOSNC.gov. North Carolina Secretary of State. 2018. मूल से 26 दिसंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि June 20, 2018.
  2. California Business and Professions Code Section 17900 Archived 2019-08-02 at the वेबैक मशीन et seq.
  3. "Business Registration". BusinessRegistration.ca. 2015. मूल से 26 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 March 2016.