शरणार्थियो हेतु संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त का कार्यालय

शरणार्थियों की रक्षा और समर्थन करने के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी


शरणार्थीयो हेतु संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त का कार्याकाल (अंग्रेज़ी: United Nations high Commisioner for Refugees , यूनाइटेड नेशंस हाई कमिश्नर फ़ॉर रिफ़्यूजीस ) , संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार महासभा के प्रस्तावाधीन 3 दिसम्बर, 1949 को स्थापित हुआ था। इसका उद्देश्य शरणार्थियों की समस्याओं के प्रति आपात राहत पुनर्वास सहायता, सुरक्षा तथा स्थायी निदान उपलब्ध कराना है। इस कार्यालय द्वारा तीन वर्षों के लिए 1 जनवरी, 1951 से कार्य आरम्भ किया गया, जिसमें मुख्यतः द्वितीय विश्वयुद्ध के परिणामस्वरूप बेघर हुए 10 से 20 लाख लोगों को पुनर्वासित करना शामिल था। इसके कार्यकाल की अध्यादेश द्वारा हर बार पांच वर्षों के लिए बढ़ाया जाता रहा है।

शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त
Established 01950-12-14 14 दिसम्बर 1950
वैधानिक स्थिति सक्रिय
मुख्यालय जिनेवा, स्विटजरलैंड
Leader फिलिपो ग्राण्डी
पैतृक संगठन
संयुक्त राष्ट्र
जालस्थल UNHCR.org

मुख्यालय तथा कार्य संपादित करें

 
यूएनएचसीआर का जेनेवा में स्थित मुख्यालय

यूएनएचसीआर का मुख्यालय जेनेवा में है। इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रदत्त सब्सिडी तथा सरकारों व गैर-सरकारी संगठनों एवं निजी व्यक्तियों के योगदानों के माध्यम से कोष उपलब्ध होता है। इस निकाय द्वारा यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाता है कि शरणार्थियों के साथ अन्तरराष्ट्रीय संघ से स्वीकृत मापदण्डों के अनुरूप व्यवहार हो। इसके द्वारा 1951 में शरणार्थियों के दर्जे पर संयुक्त राष्ट्र संधि के अंगीकरण को प्रोत्साहित किया गया तथा 1967 के प्रोटोकॉल को आधार समर्थन दिया गया। यह प्रोटोकॉल शरणार्थी शब्द को परिभाषित करने के साथ-साथ शरणार्थियों के साथ व्यवहार करने के न्यूनतम मानक स्थापित करता है तथा उन्हें कानूनी स्थिति एवं कुछ सामाजिक-आर्थिक अधिकार प्रदान करने की वकालत करता है। यह भौतिक सहायता कार्यक्रमों के माध्यम से आपात राहत उपलब्ध कराने हेतु प्रयास करता है। अन्य संयुक्त राष्ट्र अभिकरण, राष्ट्रीय सरकारें, क्षेत्रीय समूह तथा निजी राहत संगठन भी यूएनएचसीआर के साथ सहयोग करते हैं।

सहायता संपादित करें

विश्व में शरणार्थी समस्याओं के बढ़ते विस्तार ने इस निकाय के उत्तरदायित्वों को और भी व्यापक बना दिया है। वित्तीय कठिनाइयों के कारण इसे शिक्षा, रोजगार, आवास इत्यादि से जुड़ी गतिविधियों में कटौती करनी पड़ी है। महासभा द्वारा निर्वाचित उच्चायुक्त, महासभा या आर्थिक व सामाजिक परिषद द्वारा निर्धारित किये गये नीति-निर्देशों का अनुसरण करता है। यूएनएचसीआर को वर्ष 1955 एवं 1981 में शान्ति का नोबेल पुरस्कार दिया जा चुका है।

उच्च आयुक्त संपादित करें

क्र छायाचित्र उच्च आयुक्त राष्ट्रीयता कार्यकाल
1   गेरिट यान वैन ह्यूवेन गॉटहर्ट नीदरलैंड्स 1951-1956
2 ऑगस्त आर लिंडट स्विट्जरलैंड 1956-1960
3 फेलिक्स श्नायडेर स्विट्जरलैंड 1960-1965
4   प्रिंस सद्रुद्दीन आगा खान ईरान 1965-1977
5 पोल हार्टलिंग डेनमार्क 1978-1985
6 जीन-पियर होक स्विट्जरलैंड 1986-1989
7   थोरवाल्ड स्टॉलटेनबर्ग नॉर्वे 1990
8   सदाको ओगाटा जापान 1990-2000
9   रुड लुबर्स नीदरलैंड्स 2001-2005
आन्तरिक जाँच के कारण त्याग पत्र दे दिया
-   वेंडी चैंबरलिन संयुक्त राज्य अमेरिका फरवरी-जून 2005
(अंतरिम)
10   एंटोनियो गुटेरेस पुर्तगाल 2005-2015
11   फिलिपो ग्रांडी इटली 2016-वर्तमान

सद्भावना राजदूत संपादित करें

उच्चायुक्त के सद्भावना राजदूत जिस साल वे नियुक्त किए गए थे वो इस प्रकार है:

सन्दर्भ संपादित करें

बाहरी कडियाँ संपादित करें