शीबा चड्ढा

भारतीय अभिनेत्री

शीबा चड्ढा एक भारतीय फिल्म, रंगमंच और टेलीविजन अभिनेत्री हैं। इनका जन्म 1973 में दिल्ली में हुआ था। उसी जगह से इन्हें थियेटर में काम करने में रुचि होने लगी और इन्होंने वहाँ काम करना शुरू कर दिया। इन्होंने हंस राज कॉलेज से अपनी अंग्रेजी साहित्य की पढ़ाई पूरी की।

शीबा चड्ढा

2010 में शीबा
जन्म 1972 (आयु 51–52)
दिल्ली, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
शिक्षा की जगह हंस राज कॉलेज[1]
पेशा अभिनेत्री
कार्यकाल 1998–वर्तमान
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

अभिनय संपादित करें

फिल्मों में संपादित करें

शीबा ने पहली बार दिल से (1998) फिल्म में काम कर फिल्मों में अभिनय की शुरुआत की थी, पर कई सालों तक उन्हें एक ही जैसे किरदार हेतु फिल्मों में काम मिला, जिसमें हम दिल दे चुके सनम (1999), परजानिया (2007), दिल्ली 6 (2009), लक बाय चांस (2009) और तलाश (2012) शामिल हैं। ये एक शॉर्ट फिल्म प्रकट हेट यड इन गिब्बेरिश में ऋतुराज सिंह के साथ काम की। इस फिल्म ने शॉर्ट फिल्म की श्रेणी में दर्शकों की पसंद का पुरस्कार प्राप्त किया। ये 2012 की फिल्म, तलाश में निर्मला नाम की सेक्स वर्कर का किरदार निभा रही थी। 2015 में इन्हें काफी अलग किरदार, नैन तारा तिवारी के रूप में मिला, जो शरत कटारिया की फिल्म दम लगा कर हइशा थी।[2]

धारावाहिकों में संपादित करें

ये बहुत पहले टीवी पर लव मैरेज (2002) नाम के धारावाहिक में दिखाई दी थी, लेकिन उसके कई सालों तक ये टीवी धारावाहिकों से दूर रहीं और 2007 में ये कस्तुरी नाम के धारावाहिक से वापस टीवी धारावाहिकों में कदम रखा। इस धारावाहिक में ये एक बहुत बड़ी व्यापारी का किरदार निभा रही थीं। इस धारावाहिक के बाद इन्हें ना आना इस देस लाडो (2009-2012), कितनी मोहब्बत हइ (2009), कहानी सात फेरों की (2007), कुछ तो लोग कहेंगे (2011-2013) और लाखों में एक (2012) में देखा गया। 2012 में इन्हें ज़ी टीवी के हिटलर दीदी नाम के धारावाहिक में देखा गया।[3]

नाटकों में संपादित करें

इन्होंने फिल्मों और धारावाहिकों में अभिनय करने के अलावा स्टेज में भी अभिनय किया था।[4] इनमें रजत कपूर का सी फॉर क्लौन (2007), अतुल कुमार की द ब्लू मग (2010), जिसमें रजत कपूर, मनीष भारद्वाज और विनय पाठक हैं।[5] कोंकोना सेन शर्मा और रणवीर शोरे के साथ ये देसमदोना नाम के नाटक में काम किया।[6] ये इन नाटकों में काम करने के अलावा मुंबई में द कंपनी थियेटर नाम की थियेटर ग्रुप भी चला चुकी हैं। ये फिलहाल इंटरनेट धारावाहिक, परमानेंट रूममेट्स में काम कर रही हैं।[7]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Sheeba Chadha — artist details". MumbaiTheatreGuide. मूल से 3 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 July 2013.
  2. Dipti Nagpaul D'souza (15 March 2012). "Language no bar". Indian Express. अभिगमन तिथि 15 July 2013. ..renowned theater artiste Sheeba Chaddha
  3. "Sheeba Chaddha enters Hitler Didi". Sify.com News. 19 June 2012. मूल से 17 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 July 2013.
  4. "Sheeba's brotherly love!". The Times Of India. 6 October 2011. मूल से 17 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 July 2013.
  5. Kimi Dangor (11 June 2007). "Back with a bang: Sheeba Chadha". India Today. मूल से 1 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 July 2013.
  6. Piyasree Dasgupta (31 March 2010). "Memory Central". Indian Express. अभिगमन तिथि 15 July 2013.
  7. "Essaying conflicts". The Hindu. 11 Feb 2010. मूल से 17 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 July 2013.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें