शीला कौल

भारतीय राजनेता

शीला कौल (7 फ़रवरी 1915[1] – 13 जून 2015[2]) राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, समाज सुधारक, शिक्षाविद, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सामाजिक लोकतंत्रीय नेत्री, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्रता सेनानी और हिमाचल प्रदेश की पूर्व राज्यपाल रह चुकी हैं। वे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के साले प्रोफेसर कैलाशनाथ कौल की पत्नी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मामी थी।[3]

शीला कौल

जन्म 7 फ़रवरी 1915
मृत्यु 13 जून 2015(2015-06-13) (उम्र 100)
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
पेशा राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, समाज सुधारक, शिक्षाविद

पदों पर कार्य संपादित करें

  • 1982-1989: संस्कृति, शिक्षा और समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
  • 1982-1989: यूनेस्को के साथ सहयोग के लिए भारतीय राष्ट्रीय आयोग की अध्यक्ष
  • 1991-1995: शहरी विकास मंत्री
  • 1995: शहरी मामलों और रोजगार मंत्री
  • 1995-1996: हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Members Bioprofile". 164.100.47.132. मूल से 29 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 नवम्बर 2013.
  2. "पूर्व केंद्रीय मंत्री शीला कौल का निधन, सोनिया ने जताया शोक". पत्रिका समाचार समूह. १४ जून २०१५. मूल से 14 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १५ जून २०१५.
  3. Gandhi, Sonia (2004). Two Alone, Two Together: Letters Between Indira Gandhi and Jawaharlal Nehru 1922–1964. Penguin. पृ॰ xxi. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9780143032458.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

पूर्वाधिकारी
महावीर प्रसाद
राज्यपाल
1995–1996
उत्तराधिकारी
महावीर प्रसाद