शेखपुरा (Sheikhpura) भारत के बिहार राज्य के शेखपुरा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। इस क्षेत्र के लोग मगही भाषा बोलते हैं[1][2]

शेखपुरा
Sheikhpura
{{{type}}}
शेखपुरा is located in बिहार
शेखपुरा
शेखपुरा
बिहार में स्थिति
निर्देशांक: 25°08′N 85°51′E / 25.14°N 85.85°E / 25.14; 85.85निर्देशांक: 25°08′N 85°51′E / 25.14°N 85.85°E / 25.14; 85.85
देश भारत
राज्यबिहार
ज़िलाशेखपुरा ज़िला
जनसंख्या (2011)
 • कुल62,927
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी, मगही
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड811105
दूरभाष कोड06341
वाहन पंजीकरणBR-52

इतिहास संपादित करें

शेखपुरा ऐतिहासिक रूप से बहुत प्राचीन नगरी है । माना जाता है कि पांडव वनवास के दौरान कुछ काल तक यहीं रहे थे। नगरी में स्थित गिरिहिंडा पर्वत पर भीम की पत्नी हिडिंबा देवी का निवास स्थान था। वहाँ आज भी प्राचीन शिवमन्दिर है।

पर्यटक स्थल संपादित करें

शिव मंदिर गिरिहिंडा पहाड़ की सबसे ऊँची चोटी पर स्थित है, जिसे बाबा कामेश्वर नाथ की मंदिर के नाम से जाना जाता है। यहाँ हर शिवरात्रि को मेला लगता है। इस मेले मैं शामिल होने के लिए अगल बगल के गाँव से बहुत भीड़ लगती है। सभी लोग अपने परिवार के साथ आते है। जिला प्रशासन के द्वारा जब शेखपुरा के जिला अधीक्षक आनद किशोर जी थे तो इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने हेतु इसके चोटी पर बाल उद्यान, कैंन्टीन, फब्बारा, हाई मास्ट लाईट तथा इसकी चोटी पर मोटरवाहन द्वारा पहुंचने हेतु 2200 फीट लम्बे पक्के सडक का निर्माण कराया गया है। इसकी चोटी से नीचे देखने पर अर्घोती पोखर(झील) का अत्यंत ही मनोहर प्राकृतिक दृश्य उपस्थित करता है। सामस यहां की उभरती हुई मुख्य धार्मिक पर्यटन स्थल है। यहां विष्णुपद मंदिर है। यहां हर साल कार्तिक पूर्णिमा में मेला लगता है। दह यहां का छोटा कृत्रिम झील है। दह एक पहाड़ी है। दह के झील में नहाने से शरीर के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Bihar Tourism: Retrospect and Prospect Archived 2017-01-18 at the वेबैक मशीन," Udai Prakash Sinha and Swargesh Kumar, Concept Publishing Company, 2012, ISBN 9788180697999
  2. "Revenue Administration in India: A Case Study of Bihar," G. P. Singh, Mittal Publications, 1993, ISBN 9788170993810