संजीव कपूर

भारतीय रसोइया और उद्यमी

संजीव कपूर एक भारतीय सेलिब्रिटी शेफ (खानसामा/ रसोइया), उद्यमी लेखक और टेलीविजन के व्यक्तित्व हैं।इनका जन्म १० अप्रैल १९६४ को अंबाला, पूर्वी पंजाब, भारत में हुआ।वे खाना खज़ाना नमक टीवी कार्यक्रम,[1] जो की एशिया में अपनी तरह का सबसे लंबा टेलीविजन कार्यक्रम था, का हिस्सा रहे। यह कार्यक्रम १२० देशों में प्रसारित हुआ और वर्ष २०१० में इसके ५० करोड़ से अधिक दर्शक[2] थे। उन्होंने जनवरी २०११ में अपना खुद का टेलीविजन चैनल 'फ़ूड फ़ूड' भी लॉन्च किया[3]। अपने भारतीय संगठन के माध्यम से डिस्कवरी कम्युनिकेशंस ने कपूर के चैनल में एक बड़ा हिस्सा हासिल किया है। वह झलक दिखला जा नामक टेलीविजन पर दिखाई जाने वाली नृत्य प्रतियोगिता के एक प्रतियोगी थे[4]

संजीव कपूर

Sanjeev Kapoor in 2016
जन्म 10 अप्रैल 1964 (1964-04-10) (आयु 60)
Ambala, Punjab, India
(now in Haryana, India)
शिक्षा Institute of Hotel Management, New Delhi
पेशा Chef, Television Host & Entrepreneur
जीवनसाथी Alyona Kapoor
पुरस्कार पद्म श्री (2017)
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}
वेबसाइट
Sanjeev Kapoor

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा संपादित करें

कपूर का जन्म अंबाला, हरियाणा (पूर्व पंजाब ) में हुआ था उन्होंने अपने अधिकांश बचपन को नई दिल्ली में बिताया था। उन्होंने होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) पुसा, होटल प्रबंधन में डिप्लोमा के प्राप्त करने के साथ १९८४ से आतिथ्य उद्योग में अपनी शुरुआत की। कपूर का विवाह एलोना कपूर से हुआ है, जो अपने संयुक्त उद्यम, टरमरिक विजन प्राइवेट लिमिटेड (टीवीपीएल) का भी हिस्सा हैं । कई होटलों में काम करने के बाद, वह मुंबई में सेंटौर होटल के कार्यकारी शेफ बन गए। । सिंगापुर एयरलाइंस ने उन्हें अपने अंतरराष्ट्रीय पाक पैनल के सदस्यों में से एक के रूप में भर्ती किया। वह भारत में एक सूरजमुखी तेल ब्रांड स्वीकर एडवांस्ड के लिए ब्रांड एंबेसडर भी हैं।वह भारतीय व्यंजन का सबसे जानामाना चेहरा है। वह एक महाराज (रसोइया) , एक मेजबान , कुकबुक के लेखक और एक रेस्तरां सलाहकार भी है।

पुरूस्कार संपादित करें

वर्ष २०१७ में भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्मश्री पुरूस्कार प्रदान किया गया। [5]

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

संजीव कपूर का जालघर

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "From meeting on a train to shooting Khana Khazana for free; Sanjeev Kapoor and Alyona Kapoor's love story had many hurdles".
  2. Bhide, Monica (24 Feb 2010). "Q & A: Sanjeev Kapoor, India's chef to millions". Washington Post. मूल से 21 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १६ मई २०१८.
  3. "Sanjeev Kapoor's Food Channel in HD". The Times of India. २० दिसंबर २०१०. मूल से 2 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २८ अप्रेल २०१८. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  4. "Dance like the chef". The Hindu (अंग्रेज़ी में). २३ मार्च २०१२. अभिगमन तिथि २८ अप्रेल २०१८. |accessdate= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)
  5. भाषा (१३ अप्रेल २०१७). "साक्षी मलिक, दीपा कर्माकर, संजीव कपूर समेत 89 हस्तियों को राष्‍ट्रपति ने दिया पद्म सम्‍मान". Jansatta. मूल से 29 अप्रैल 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २८ अप्रेल २०१८. |accessdate=, |date= में तिथि प्राचल का मान जाँचें (मदद)