संदली सिन्हा

भारतीय अभिनेत्री

संदली सिन्हा (जन्म 11 जनवरी 1973) भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल है। वह रोमांटिक हिट तुम बिन (2001) में पिया के किरदार के लिए जानी जाती है।[2]

संदली सिन्हा

2012 का चित्र
जन्म 11 जनवरी 1973 (1973-01-11) (आयु 51)
मुजफ्फरपुर, बिहार
जीवनसाथी किरण सालस्कर (वि॰ 2005)[1]
बच्चे 3
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

करियर संपादित करें

मुम्बई में आने के कुछ ही समय बाद, संदली सिन्हा एक मॉडल बन गईं। पहली बार लोकप्रियता सोनू निगम की संगीत वीडियो "दीवाना" के साथ मिली। यह संगीत वीडियो संदली को उनकी पहली फिल्म तुम बिन में ले गई, जिसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने और टी-सीरीज़ ने निर्माण किया था। फिल्म में संदली सिन्हा ने एक भोली महिला पिया की भूमिका निभाई, जो परिस्थितियों का शिकार हो जाती है। उनके विपरीत तीन प्रसिद्ध मॉडल थे: प्रियांशु चटर्जी, हिमांशु मलिक और राकेश वशिष्ठ

निजी जीवन संपादित करें

संदली ने नवंबर 2005 में एक व्यापारी किरण सालस्कर से शादी की और उनके तीन बच्चे हैं।

फिल्में संपादित करें

वर्ष फिल्म किरदार
2001 तुम बिन पिया
2003 पिंजर लाजो
2004 अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों डा. साक्षी
2016 तुम बिन II पिया (विशेष उपस्थिति)

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "एक हिट देकर गुमनामी में खो गई थी 'तुम बिन' की ये हीरोइन, अब संभाल रही अरबों का बिजनेस". अमर उजाला. 26 जुलाई 2017. मूल से 31 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जनवरी 2019.
  2. "'तुम बिन' की खूबसूरत हीरोइन सालों बाद अब दिखने लगी हैं ऐसी". दैनिक जागरण. 17 जून 2016. मूल से 31 जनवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जनवरी 2019.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें