सत्याग्रह (2013 फ़िल्म)

हिन्दी भाषा में प्रदर्शित चलवित्र

सत्याग्रह प्रकाश झा द्वारा निर्देशित एक बॉलीवुड राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है। प्रमुख भूमिकाओं में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, करीना कपूर, अर्जुन रामपाल, मनोज वाजपेयी, अमृता राव और विपिन शर्मा हैं। ब्रिटेन के कॉस्मोपॉलिटन ने सत्याग्रह को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ राजनीतिक फिल्म दर्जा दिया है और इसे 5 में 4 सितारे दिए हैं।

सत्याग्रह
निर्देशक प्रकाश झा[1]
लेखक अंजुम राजाबाली
प्रकाश झा
रुत्विक ओझा
निर्माता प्रकाश झा
रोनी स्क्रूवाला
सिद्धार्थ रॉय कपूर
अभिनेता अमिताभ बच्चन
अजय देवगन
करीना कपूर
अर्जुन रामपाल
मनोज बाजपेयी
अमृता राव
संवाद: मृत्युंजय साहू
छायाकार सचिन कृष्णा
संपादक सन्तोष मंडल
संगीतकार सलीम-सुलेमान
इंडियन ओशॅन
मीत ब्रॉस अंजान
आदेश श्रीवास्तव
गीत: प्रसून जोशी
निर्माण
कंपनियां
प्रकाश झा प्रोडक्शंस
यूटीवी मोशन पिक्चर्स
वितरक यूटीवी मोशन पिक्चर्स
(वॉल्ट डिज्नी स्टूडियो मोशन पिक्चर्स भारत)
प्रदर्शन तिथियाँ
  • अगस्त 30, 2013 (2013-08-30)
(भारत)[2]
  • अगस्त 29, 2013 (2013-08-29)
(संयुक्त अरब अमीरात)
लम्बाई
153 मिनट[3]
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत 50 करोड़ (US$7.3 मिलियन)[4]

'सत्याग्रह' एक आदर्शवादी इंसान द्वारका आनंद (अमिताभ बच्चन) की कहानी है जो लोगों की भलाई और उनके अधिकारों के लिए सीधे सरकार से भिड़ जाता है। वो अम्बिकापुर में अपने बेटे अखिलेश (इंद्रनील सेनगुप्ता) के साथ रहता है। इंद्रनील का विवाह सुमित्रा (अमृता राव) से होता है। अखिलेश का दोस्त मानव राघवेंद्र (अजय देवगन) एक पूंजीपति है जिसके विचारों से द्वारका आनंद सहमत नहीं होता। वास्तविकता में द्वारका मूलत: पूंजीपतियों का विरोधी हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि निर्धनों के हक़ का पैसा मारकर ये लोग धनवान बनते हैं। अखिलेश एक अभियंता जो सरकारी नौकरी करता है लेकिन विवाह के तुरन्त बाद एक सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो जाती है। गृहमंत्री बलराम सिंह (मनोज बाजपेई) 25 लाख रुपए के मुआवज़े की घोषणा करता है लेकिन सुमित्रा को सरकार से ये पैसे हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगाना पड़ता है। सरकारी अफ़सर उससे पैसे देने के बदले में रिश्वत मांगते हैं। सुमित्रा उन पैसों से बच्चों के लिए स्कूल बनाना चाहती है। एक दिन द्वारका आनंद अनुदान लेने के लिए कलेक्टर के ऑफ़िस जाते हैं। वहां उनकी कलेक्टर से बहस हो जाती है और वो कलेक्टर को थप्पड़ लगा देते हैं। इस बात पर द्वारका आनंद को जेल में डाल दिया जाता है। मानव को जब ये बात पता लगती है तो वो वहां पहुंचता है और एक स्थानीय नागरिक अर्जुन सिंह (अर्जुन रामपाल) के सहयोग से जनता का समर्थन हासिल करता है और द्वारका आनंद को जेल से छुड़ाने की मुहिम छेड़ देता है। आखिर सरकार को झुकना पड़ता है और द्वारका आनंद को रिहा कर दिया जाता है। जेल से छूटने के बाद द्वारका मुआवज़े का चेक लेने से मना कर देते हैं और सरकार से कहते हैं कि जनता की जो भी मांगे हैं वो एक महीने के भीतर पूरी करे। इस आंदोलन में उनके साथ मानव, अर्जुन, सुमित्रा और एक टीवी पत्रकार यासमीन (करीना कपूर) भी जुट जाती हैं। इस प्रकार कहानी आगे बढ़ती है।

वो द्वारका आनंद की भूमिका निभाते हैं जो लोगों की भलाई और उनके अधिकारों के लिए सीधे सरकार से भिड़ जाता है।
उन्होंने मानव राघवेन्द्र का अभिनय किया है। वो एक चमकाता भारत प्रस्तुत करते हैं एवं वो भारत में एक शानदार दूरसंचार नेटवर्क स्थापित करना चाहते हैं जिसे दुनिया देखे, ये उनके सपने हैं।[7]
वो यासमीन अहमद नामक एक दूरदर्शन पत्रकार का अभिनय कर रही हैं।
उन्होंने अर्जुन का अभिनय किया है जो एक प्रबल सामाजिक रूप से प्रतिबद्ध राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने उसी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है जहाँ अमिताभ बच्चन प्राधानाचार्य हैं।
बलराम सिंह का अभिनय किया है जो एक कपटी राजनीतिज्ञा हैं।
  • अमृता राव[12][13] अमिताभ बच्चन की पुत्रवधु सुमित्रा का अभिनय किया है।

फ़िल्म का संगीत सलीम-सुलेमान, इंडियन ओशॅन, मीत ब्रॉस अंजन आदेश श्रीवास्तव ने दिया है।

  1. "Prakash Jha lashes out at YRF's alleged monopoly | Latest bollywood Hindi Movie Features - Bollywood Hungama". Archived from the original on 16 नवंबर 2012. Retrieved 30 अगस्त 2013. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  2. "संग्रहीत प्रति". Archived from the original on 29 जून 2013. Retrieved 29 जून 2013.
  3. "SATYAGRAHA (12A)" [सत्याग्रह (१२अ)]. ब्रिटिश बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म क्लासीफिकेशन. Archived from the original on 5 मार्च 2016. Retrieved 30 अगस्त 2013.
  4. "Rs 400 crore riding on Bollywood box office this August". हिन्दुस्तान टाइम्स. 31 जुलाई 2013. Archived from the original on 4 अगस्त 2013. Retrieved 30 अगस्त 2013.
  5. "Movie review Satyagraha" [चलचित्र समीक्षा सत्याग्रह] (in अंग्रेज़ी). 29 अगस्त 2013. Archived from the original on 21 फ़रवरी 2014. Retrieved ३० अगस्त २०१३. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  6. "Ajay Devgn to play Kejriwal in Prakash Jha’s film" [अजय देवगन, प्रकाश झा की फ़िल्म में केजरीवाल का अभिनय कर रहे हैं]. द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 15 दिसंबर 2012. Archived from the original on 26 जनवरी 2013. Retrieved ३० अगस्त ३०१३. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= and |date= (help)
  7. "Natasa Stankovic is the new item girl in Prakash Jha's Satyagraha" [प्रकाश झा की सत्याग्रह में नतासा स्तानकोविक नई आयटम गर्ल है]. इण्डियन एक्सप्रेस. 10 जुलाई 2013. Archived from the original on 14 जुलाई 2013. Retrieved ३० अगस्त २०१३. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  8. "Kareena Kapoor on Ranbir's film, Saif Ali Khan, Imran Khan, 'Satyagraha' and more". कोईमोई डॉट कोम. Archived from the original on 1 फ़रवरी 2013. Retrieved ३० अगस्त २०१३. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  9. "Big B Ajay Arjun Kareena Manoj in Satyagraha - हिन्दुस्तान टाइम्स". Archived from the original on 3 मार्च 2013. Retrieved 30 अगस्त 2013.
  10. "Big B, Ajay, Arjun, Kareena, Manoj in Satyagraha | Bollywood News | Hindi Movies News | Celebrity News - BollywoodHungama.com". Archived from the original on 14 सितंबर 2012. Retrieved 30 अगस्त 2013.
  11. "Filmmakers don't bet on actors like me: Manoj Bajpayee". हिन्दुस्तान टाइम्स. 12 फरवरी 2013. Archived from the original on 18 मार्च 2013. Retrieved ३० अगस्त २०१३. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= and |date= (help)
  12. TNN Feb 21, 2013, 12.00AM IST (21 फरवरी 2013). "Amitabh Bachchan’s second bahu awaits him in Bhopal". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. Archived from the original on 26 फ़रवरी 2013. Retrieved ३० अगस्त २०१३. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= and |date= (help)CS1 maint: multiple names: authors list (link) CS1 maint: numeric names: authors list (link)
  13. "BH Exclusive: Amrita Rao Talks About 'Satyagraha' | Bollywood Videos". बॉलीवुड हंगामा. Archived from the original on 25 फ़रवरी 2013. Retrieved ३० अगस्त २०१३. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  14. TNN Jul 9, 2013, 02.40PM IST (9 जुलाई 2013). "Prakash Jha adds item number in 'Satyagraha'". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. Retrieved ३० अगस्त २०१३. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)CS1 maint: multiple names: authors list (link) CS1 maint: numeric names: authors list (link)
  15. "Prakash Jha adds item number in Satyagraha". एनडीटीवी. 9 जुलाई 2013. Archived from the original on 29 जुलाई 2013. Retrieved ३० अगस्त २०१३. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  16. प्रियंका श्रीवास्तव (9 जुलाई 2013). "Satyagraha - Democracy Under Fire: Natasa Stankovic is Jha's new item girl". डैलीमेल डॉट को डॉट यूके. Archived from the original on 7 जून 2014. Retrieved ३० अगस्त २०१३. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  17. "Mugdha Godse's sultry turn in Satyagraha". डीएनए इण्डिया. 19 अप्रैल 2013. Archived from the original on 23 अप्रैल 2013. Retrieved ३० अगस्त २०१३. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  18. "'Satyagraha' new stills: Meet Natasa Stankovic, Bollywood's new item girl". सीएनएन आयबीएन. 11 अगस्त 2013. Archived from the original on 14 अगस्त 2013. Retrieved ३० अगस्त २०१३. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें