अभिनन्दन!

हिंदी में विकीपीडिया एक अरब लोगों हेतु स्वतंत्रता का सुअवसर है| मैं इसे समृद्ध करने के सार्वजनिक उत्तरदायित्व को साक्षरता का प्रश्न समझता हूँ और चाहता हूँ कि सभी लोग यही समझें|

विश्वव्यापी मायाजाल, लिनुक्स कर्नेल और विकिपीडिया का विकास मनुष्यता के एकल विवेक का विकास साबित हुआ है| हमें इस स्वतंत्र प्रवाह को बाधित नहीं होने देना है| हमें दुनिया को बताना होगा कि इंटरनेट एक टेक्नोलोजी है और इसे सिर्फ और सिर्फ इंटरनेट प्रोटोकॉल ही चलाएगा|

स्वतंत्रता बड़ी व्यक्तिगत वस्तु है परन्तु उसे सार्वजनिक सहयोग ही सुरक्षित रख सकता है| कदाचित यही मानव विरासत है और निस्संदेंह यही विकिपीडिया है| यदि आप विकिपीडिया के विकास को नव-प्रवर्तित मानव साक्षरता समझने की सीमा तक सहमत हों तो मुझे आप से सहयोग कर बहुत प्रसन्नता होगी|

आदरसहित आप सबका सहयोगी

शार्दूल