हिमांशु दुबे का जन्म झांसी जिले के समथर नामक कस्बे में हुआ। ब्राह्मण परिवार में जन्मे हिमांशु के पिता पं.कृष्ण वल्लभ दुबे जूनियर हाई स्कूल में अध्यापक रहे, साथ ही ज्योतिष शास्त्र के प्रकांड विद्वान है तथा माता वेद दुबे ग्रहणी है। सन 1977 में जन्म में हिमांशु की शिक्षा एमए,एमएड तक रही। इदं राष्ट्राय स्वाहा इदन्नमम को आत्मसात करते हुए हिमांशु अपने कर्म पथ पर बढ़ रहे हैं। छोटे-छोटे आंदोलनों से देश मैं व्यवस्था परिवर्तन के पक्षधर हिमांशु का मानना रहा है, कि राष्ट्र की उन्नति में ही हम सब की उन्नति निहित है। वर्तमान में भाजपा का प्रदेश मीडिया का काम संभाल रहे हैं।