Something went wrong...अंगूठाकार|233x233पिक्सेल]]

कमलेश मेहता
जन्म ०१/०५/१९६०
मुंबई
राष्ट्रीयता भारतिय
उपनाम कमु
पेशा टेबल टेनिस खिलाड़ी

कमलेश नविचंद्र मेहता का जन्म १ मई १९६० को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। वह भारत के सेवानिवृत्त टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। मार्च २०१७ में, भारत सरकार के युवा मामलों और खेल मंत्रालय ने उन्हें टेबल टेनिस के लिये राष्ट्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

व्यक्तिगत जीवन

संपादित करें

सेंट जोसेफ विद्यालय के वडाला शाखा में प्राथमिक शिक्षा के बाद, वह वणिज्य मे स्नातक होने के लिये मुंबई के आर ए पोदार कॉलेज गए और फिर देना बैंक मे शामिल हो गये। असम कि टेबल टेनिस खिलाडी, मोनालिसा बारुआ से उन्होने विवाह किया।

टेबल टेनिस कैरियर

संपादित करें

कमलेश १९८२ से १९८९ तक, भारतिय टीम के कप्तान थे और सबसे उच्च रैंकिंग वाले खिला भारतिय खिलाड़ी थे। उन्होने १९८१ से १९९४के बीच ग्यारह अवसरों पर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में खेला, उन्होनें आठ बार खिताब जीता। वह तीन मौंको पर रनर-अप थे। कमलेश ने सात विश्व चैम्पियनशिप,आठ एशियाई चैम्पियनशिप, दो एशियाई खेल,चार दक्षिण एशियाई संघ खेल, दो ओलंपिक खेलो और कई सारे अधिकरिक और मैत्रिपुर्ण खेलो में प्रस्तुत किया है। १८८१ में कोलोम्बो के एसएफएफ खेलो मे उनक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आया जहाँ उन्होनें सात स्वर्ण और चार रजत पदक जीते। उन्होनें १९८९ में आइल ओफ मेन (युके) मे विश्व बैंक चैम्पियनशिप जीती। उन्होनें १९८३ में पेन्टागुलर अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सभी चार स्वर्ण पदक जीते।

पुरस्कार

संपादित करें

लगभग बीस साल के कैरियर के दौरान कमलेश मेहता को कई मान्यताएं मिली हैं। महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें शिव छत्रपति पुरस्कार १९७९ में दिया। सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होने के लिए १९८४ को इस्लामाबाद में उन्हें द फ्रेंडशिप् ट्रॉफी प्राप्त किया। उन्हें १९८५ में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह १९८९ में कामेनवेल्त चैंपियनशिप में फेयर प्ले ट्रॉफी प्राप्त करने वाले पहले भारतीय थे। उन्हें दो बार स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ बॉम्बे द्वारा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का नाम दिया गया था।

अनुशिक्षण

संपादित करें

मेहता ने कई बार भारतिय टेबल टेनिस टीम को प्रशिक्षित किया है।उन्हें पहली बार ओसाका एशियाई खेलों में राष्ट्रीय टीम कोच करने के लिए १९९८ में नियुक्त किया गया था।बाद में, उन्होंने २०१० के गुआंगज़ौ एशियाई खेलों में मुख्य कोच मासिमो कॉन्स्टेंटिनी की सहायता की। वह टेबल टेनिस खिलाडियों को २०२४ ओलिपिक्स तक ले जाने का लक्ष्य रखते है।

https://en.wikipedia.org/wiki/Kamlesh_Mehta

https://www.sports-reference.com/olympics/athletes/me/kamlesh-mehta-1.html

https://www.olympic.org/kamlesh-mehta