जूडिथ बिहेडिंग होलोफर्नेस
कलाकार आर्टिमिसिया जेंटीलेस्की
वर्ष c. 1612-1613
स्थान म्यूजियो ए रियल बॉस्को दी कैपिडिमोंट

जूडिथ बिहेडिंग होलोफर्नेस

संपादित करें

द बुक ऑफ जूडिथ, दूसरी शताब्दी का काम हैं जिसे यहूदी और प्रोटेस्टेंट परंपराओं द्वारा काल्पनिक स्थित किया गया हैं किंतु कैथोलिक बाइबल के अनुवादों में इसका स्थान अभी भी हैं। यह अनुवाद जूडिथ और होलोफर्नेस की कहानी बताता हैं। यह पुनर्जागरण और बैरोक काल के दौरान चित्रकला का एक लोकप्रिय विषय था।

इस चित्र में जूडिथ जो एक यहूदी शहर बेथुलिया की एक धर्मपरायण युवा विधवा थी,असिरियन सेना के जनरल होनोफर्नेस, जो उसके शहर को घेर चुका था, के गले को काटते हुए नज़र आती हैं। जूडिथ ने अपने दम पर करवाई की क्योंकि वह अपने लोगो की पीड़ा और सहन नहीं कर पा रही थी और क्योंकि उसे ईश्वर में विश्वास था। उसने खूब चालाकी से एक योजना बनाई, जिस से वह अपने लोगो को होलोफर्नेस के चंगुल से बचा सकी। वह अच्छे कपड़े पहन, सज धज के होलोफर्नेस के पास उसकी जीत के वादे से गई, यह बोलकर की उसके पास एक गुप्त जानकारी है, जो होलोफर्नेस को जीता सकता है। होलोफर्नेस जब जूडिथ से मिला, तब वह उसकी सुंदरता में बह गया और उसे भोजन पर आमंत्रित कर देता हैं। जैसा की बाइबिल के पाठ में बताया गया हैं, "होलोफर्नेस उसके कारण बहुत प्रसन्न था। उसने बहुत अधिक मदिरा पी- इतनी अधिक, जितनी उसने जन्म से आज तक किसी भी दिन नही पी थी।" (जूडिथ १२:२०) जूडिथ ने उसका अवसर देखा, अपने होठों पर प्रार्थना बोल और हाथ में तलवार लेकर उसने अपने लोगो को विनाश से बचाया।[1]

 
"तुम पृथ्वी की सब नारियों में धन्य हो। धन्य है हमारा प्रभु-ईश्वर, स्वर्ग तथा पृथ्वी का सृष्टिकर्ता! उसी ने हमारे शत्रुओं के नेता का सिर काटने में तुम्हें सफलता दी है।"

आर्टेमिसिया जेंटिलेस्की

संपादित करें

आर्टेमिसिया लोमी या आर्टिमिसिया जेंटिलेस्की एक इटालियन बैरोक चित्रकार थी। जेंटिलेस्की को सत्रहवी शताब्दी के सबसे कुशल कलाकारों में से एक माना जाता हैं, को शुरू में कारवागियो की शैली में काम करती थी। वह १५ साल की उम्र तक पेशेवर काम कर रही थी। एक ऐसे युग में जब महिलाओ के पास कलात्मक प्रशिक्षण या पेशेवर कलाकारों के रूप में काम करने के बोहत कम अवसर थे, जेंटीलेस्की फ्लोरेंस में एकेडमिया डी आर्ट डेल डिसेग्नो की सदस्य बनने वाली पहेली महिला थी, और उनके पास एक अंतरराष्ट्रीय ग्राहक भी था। जेंटिलेस्की के कई चित्रों में पौराणिक, दृष्टांत, और बाइबल की महिलाओं को दिखाया गया है, जिनमे पीड़ित, आत्महत्याएं और योद्धा शामिल हैं। उनके कुछ सबसे प्रसिद्ध विषय हैं सुसन्ना एंड एल्डर्स (विशेष रूप से पाॅमर्सफेल्डन में १६१० संस्करण), जूडिथ स्लेइंग होलोफर्नेस(उनका १६१४- १६२० संस्करण उफीजी गैलरी में हैं),और जूडिथ एंड हर मेडसर्वेंट (१६२५ का उनका संस्करण डेट्रॉयट के कला संस्थान में है)।

जूडिथ बिहेडिंग होलोफर्नेस इटालियन शुरुआती बैरोक कलाकार आर्टिमिसिया जेंटिलस्की द्वारा चित्रित हैं, जो १६१२- १३ में पूरी हुई और अब म्यूजियो कैपोडिमंट, नेपल्स, इटली में है। इस चित्र को उनके प्रतिष्ठित चित्रों में से एक माना जाता हैं। वह लगभग बीस वर्ष की थी जब उन्होंने जूडिथ बिहेडिंग होलोफर्नेस को चित्रित किया था। इससे पहले, उन्होंने सुजाना एंड एल्डर्स और मैडोना एंड चाइल्ड को भी पूरा किया था। उनकी कलाकृतियां भावनाओ को व्यक्त करने के लिए शरीरकी गति और चेहरे के भावों का प्रतिनिधित्व करने में माहिर हैं। उनकी इस चित्र पर किए गए एक्सरे से यह पता चलता है कि उन्होंने अपनी वर्तमान स्थिति में पहुंचने से पहले चित्र में कई बदलाव किए( जैसे जूडिथ के बाहों की स्थिति, चिलमन की स्थिति)।[2][3]

स्त्रोत और विश्लेषण

संपादित करें

जूडिथ द्वारा होलोफर्न का सिर कलम करने का प्रकरण बाइबल की एक ड्यूटेरोकैनिकल पुस्तक से है। एपिसोड ओल्ड टेस्टामेंट में अपॉक्रीफलबुक ऑफ जूडिथ से है, जो इसराइली नायिका जूडिथ द्वारा असीरियन जनरल होलोफर्नेस की हत्या का वर्णन करता है। जेंटीलिस्की द्वारा बनाई गई आकृति में, बुक ऑफ सूरत के सबसे चरम भाग पर आकर्षित होने वाला दृश्य हैं जिसमे सिर कलम किया जाता है।

जोड़िथ बिहेडिंग होलोफर्नेस को पावर ऑफ वूमेन विषयसे संबंधित माना जाता हैं, मतलब नारी शक्ति। इतिहासकार सुसान एल स्मिथ "महिला शक्ति" को " कम से कम दो पात्रों को साथ में लाना जो बाइबिल, प्राचीन इतिहास, या रोमांस में आए हो और उनके द्वारा महिला के कुटिल व्यवहार, प्रेम की शक्ति, और विवाह के परीक्षण का उदाहरण देना" से परिभाषित किया है। जेंटिलेस्की अपनी पेंटिंग में जुडिथ को एक पुरुष पर उसके वर्चस्व के मुख्य बिंदु पर शाब्दिक रूप से चित्रित करके "महिला की कुटिलता" दर्शाती है। जूडिथ को एक खूबसूरत महिला के रूप में दिखाया गया है जो होलोफर्नेस को लुभाती हैं और उसके साथ- साथ एक उग्र नायिका के रूप में भी दर्शित किया हैं।

  1. Esperanca, Camara. "Artemesia Gentileschi, Judith Slaying holofernes". smarthistory.
  2. Mary, Garrad (1989). Artemsia Gentilschi: the Image of the Female hero in Italian Baroque Art. पृ॰ 290. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0691040508.
  3. Fred S, Kleiner; Christin J, Mamiya (2013). Gardener's Art Through Ages: A global history of 14th edition. पृ॰ 683. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-111-77152-2.