कैरोलीन वूलमर लीकी (८ मार्च १८२७ - १२ जुलाई १८८१) एक अंग्रेजी लेखिका थी | उनकी कवितायेँ और उपन्यास ( द ब्रोड एरो ) उनके जीवन अनुभवों पर आधारित हैं| उन्होंने १८४८ से १८५३ तक अपनी ज़िन्दगी तस्मानिया में बितायी | उनके द्वारा लिखे गए साहित्य सभी इन्ही पांच सालों के अनुभवों पर आधारित है |

ज़िन्दगी 

लीकी का जन्म एक्सेटर में हुआ था | यह इंग्लैंड के डिवॉन देश में स्तिथ है | यह ग्यारह बच्चों में छठी थी | उनके पिता, जेम्स लीकी, एक कलाकार थे, और उनकी माँ का नाम एलिज़ा हुब्बार्ड वूलमर था | लीकी अपनी सारी उम्र बीमार रहती थी | वह एक उत्सुक पाठक थी | जब जब उसका स्वास्थ्य ठीक रहता था, वह धर्मार्थ और धार्मिक कामों में भाग लेती थी | 

कैरलाइन १८४७ में वान डेमियन के ब्रिटिश कॉलोनी को अपनी बहन एलिज़ा से मिलने गयी | एलिज़ा वहाँ अपने पति, जेम्स मेडलैंड  के साथ ज़िन्दगी बसा चुकी थी | कैरलाइन का स्वास्थ्य वहाँ पहुँचने पर बिगड़ गयी थी | उनका स्वस्थ्य ख़राब होने के वजह से उन्होंने अपना सारा समय वान डेमियन (तस्मानिया ) में अपने बिस्तर में बिताया | उन्होंने १२ महीने पोर्ट आर्थर के कन्विक्ट सेटलमेंट में बिताया | होबार्ट को वापस आते ही वह फिर बीमार पड़ गयी और अपने परिवार के आग्रह के कारण वह इंग्लैंड वापस चली गयी, जहाँ वो मार्च १८५४ में चल बसी |

बिशप फ्रांसिस निक्सन के प्रोत्साहन से उन्होंने अपनी कवितायों को प्रकाशित किया | लीकी ने 'लयरा ऑस्ट्रलिस' और 'अटेम्प्ट्स टू सिंग इन ए स्ट्रेंज लैंड' नामक कविता संकलन प्रकाशित १८५३ लंदन में और १८५४ होब्बेर्ट में प्रकाशित किया | यह कवितायेँ ज़्यादातर बीमारी और मौत, बचपन, युवा एवं मातृत्व के बारे में बात करती हैं | इसके आलावा इन कविताओं में लीकी ने  धार्मिक विषयों के बारे में भी बताया है |

मार्च १८५७ में लीकी ने एक उपन्यास लिखना शुरू किया, जो १८५९ में लंदन में और १८६० में होब्बेर्ट में प्रकाशित हुआ | इस उपन्यास का नाम था - 'द ब्रोड एरो' जो "ओलिने कीस" के उपनाम से प्रकाशित हुआ |  'द ब्रोड एरो'  को लोग एक बहुत ही महत्वपूर्ण सामजिक पत्र मानते है | इस उपन्यास में एक कैदी कहानी का नायक है | मार्कस क्लार्क़े ने लीकी के उपन्यास को 'रिफरेन्स' के रूप में लेकर अपना उपन्यास  ' फॉर द टर्म ऑफ़ हिस नेचुरल लाइफ' लिखा था | 

लीकी ने १८६१ में एक्सेटर में गिरे हुए औरतों के लिए एक शाला की स्थापना की|  उनके मृत्यु के पहले उन्होंने काफी सारे धार्मिक पत्र लिखे| लीके १८ महीने बीमारी स ग्रस्त, १८८१ में आखिर चल बसी |

'द ब्रोड एरो'  दुनिया के दो कैदी उपन्यासों में से एक है जिसमे एक महिला अपराधी नायिका के पात्र में प्रस्तुत है | कॉलोनी में बहुत काम समय बिताने के बावजूद लीकी के लेखन से पता चलता है कि वह एक तस्मानिया के जीवन कि एक उत्सुक पर्यवेक्षक थी | लीकी के काम से हमे तस्मानिया के औरतों के दैनिक जीवन के बारे में मालूम है |

कैरोलीन लीकी

कैरोलीन वूलमर लीकी (८ मार्च १८२७ - १२ जुलाई १८८१) एक अंग्रेजी लेखिका थी | उनकी कवितायेँ और उपन्यास ( द ब्रोड एरो ) उनके जीवन अनुभवों पर आधारित हैं| उन्होंने १८४८ से १८५३ तक अपनी ज़िन्दगी तस्मानिया में बितायी | उनके द्वारा लिखे गए साहित्य सभी इन्ही पांच सालों के अनुभवों पर आधारित है |