सदस्य:Hina Verma 123/प्रयोगपृष्ठ

पारुल दलसुखभाई परमार
व्यक्तिगत जानकारी
राष्ट्रीयता भारतीय
जन्म जन्म 20 मार्च 1973
गाँधी नगर , गुजरात
खेल
देश भारत
खेल पैरा बैडमिंटन

पारुल दलसुखभाई परमार (जन्म: 20 मार्च 1973) भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वे पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-1 पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। परमार देश के सर्वश्रेष्ठ खेल पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार से नवाज़ी जा चुकी हैं।

व्यक्तिगत जानकारी और पृष्ठभूमि संपादित करें

20 मार्च 1973 को गुजरात के गाँधीनगर में जन्मीं परमार जब तीन साल की थीं तब पता चला कि उनके पैर में पोलियो है। उसी दौरान परमार खेलते वक्त झूले से गिर गईं और उनकी कॉलर बोन और दाहिना पैर टूट गया। इस चोट को लंबे चले इलाज के बाद ही ठीक कराया जा सका। अंगों में ताक़त लौटे और चोट बेहतर तरीके से भर सके, इसके लिए डॉक्टरों ने उन्हें व्यायाम करने की सलाह दी। उनके पिता राजस्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी थे और स्थानीय बैडमिंटन क्लब में अभ्यास करने जाया करते थे।[1] परमार भी अपने पिता के साथ क्लब में जाने लगीं और इसी दौरान बैडमिंटन में उनकी रूचि जागी। एक स्थानीय कोच, सुरेंद्र पारेश ने उन्हें प्रशिक्षण दिया।[1][2] परमार के मुताबिक जब उन्होंने बैडमिंटन खेलना शुरू किया तो उन्हें पैरा बैडमिंटन की जानकारी नहीं थी। [1]

उपलब्धियाँ संपादित करें

परमार ने 2010 एशियाई पैरा गेम्स में भारत के लिए एक कांस्य पदक हासिल किया था। उन्होंने पैरालंपिक गेम्स 2014 और 2018 में स्वर्ण पदक हासिल किए।[3]

परमार के लिए 2017 एक यादगार वर्ष रहा जब उन्होंने बीडब्ल्यूएफ़ पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में एकल और युगल दोनों ही इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किए।[4]

25 फ़रवरी 2020 को परमार विश्व की सबसे शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं।[5] साल 2009 में भारत के राष्ट्रपति ने परमार को अर्जुन पुरस्कार से नवाज़ा।

पदक संपादित करें

  • रजत पदकः एशियन पैरा गेम्स 2010
  • स्वर्ण पदकः एशियन पैरा गेम्स 2014
  • स्वर्ण पदकः एशियन पैरा गेम्स 2018
  • स्वर्ण पदकः बीडब्ल्यूएफ़ पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2017 के एकल और युगल दोनों ही वर्गों मे गोल्ड

संदर्भ संपादित करें

  1. "Parul Parmar | Episode 07 | The Finish Line with Saurav Ghosal - YouTube". www.youtube.com. अभिगमन तिथि 2021-02-17.
  2. "पारुल परमार: शारीरिक अक्षमताओं को हराकर बनीं वर्ल्ड पैरा बैडमिंटन की क्वीन". BBC News हिंदी. अभिगमन तिथि 2021-02-17.
  3. Paul, Tanmoy (2019-12-21). "Parul Parmar career at a glance and Tokyo Paralympics hopes » FirstSportz". FirstSportz (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-02-17.
  4. India, Press Trust of. "India win 10 medals in Para-Badminton World Championships". Scroll.in (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-02-17.
  5. "BWF Para-Badminton - BWF Para Badminton World Rankings - Overview". bwfpara.tournamentsoftware.com. अभिगमन तिथि 2021-02-17.