अतुल सिंह अतुल सिंह का पैतृक गांव उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के विकास खण्ड देवां की ग्राम पंचायत पहाड़पुर कुतलुपुर में है।

       अतुल सिंह वर्ष 2009 से 2012 बाराबंकी के तत्कालीन सांसद श्री पी एल पुनिया के सांसद प्रतिनिधि रह चुके हैं। वर्तमान में राजनीति से दूरी बना रखी है। कभी कभार सामाजिक कार्यो में सहभागिता रहती है। 
     2012 में अपने ताऊ श्री कुँवर रामवीर सिंह के विधानसभा रामनगर से प्रत्याशी घोषित होने पर पी एल पुनिया द्वारा समर्थन न देने पर अतुल सिंह व पी एल पुनिया के बीच मन मुटाव की खबरें आई। यद्यपि आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि न होने पर भी दोनों व्यक्ति 2012 के बाद कभी भी एक साथ राजनैतिक मंच पर नही देखे गये।