महा भ्रष्ट कांग्रेसियों से भी बदतर है पवित्र गंगा का ढोंग रचाने वाले भाजपाई

कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में वाकयुद्ध प्रारंभ है वह उनको भ्रष्ट कहते हैं और वह उनको। वस्तुस्तिथि यह है कि अगर दोनों में तुलना की जाये तो इस समय महा भ्रष्ट कांग्रेसियों की सरकार में भी ए.राजा से लेकर सुरेश कलमाड़ी और अमर सिंह से लेकर सुधीर कुलकर्णी तक तिहाड़ जेल में पिकनिक मना रहे हैं। वहीँ भाजपा येदुरप्पा से लेकर बंगारू लक्ष्मण तक किसी भी अपने नेता को या सहयोगी दल के नेता को तिहाड़ जेल की पिकनिक नही करा पायी क्यूंकि उसका मानना है कि वह पवित्र गंगा है और उस पवित्र गंगा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के कथित दामाद से लेकर पीसी धनिया में घोड़े की लीद मिला कर बेचने वाला कार्यकर्ता पवित्र गंगा के नाम से पवित्र रहता है। हद तो यहाँ तक हो गयी कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी संजीव भट्ट को शपथ पत्र देने की सजा भुगतनी पड़ रही है। उनको निलंबित कर फर्जी केस गढ़ कर उनके घर में पुलिस द्वारा तोड़ फोड़ की गयी और उनको गिरफ्तार कर पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग न्यायालय में की गयी जिस पर न्यायालय ने पुलिस कस्टडी रिमांड के प्रार्थना पत्र को ख़ारिज कर दिया। अडवाणी से लेकर नागपुर मुख्यालय तक किसी भी नेता की नैतिकता जाग्रत नही हुई। संजीव भट्ट की पत्नी ने गृह मंत्री चिदंबरम को पत्र लिखकर संजीव भट्ट की सुरक्षा की मांग की है। इस प्रकरण से पवित्रता का दंभ भरने वाली भाजपा को जरा भी शर्म नही महसूस हुई। यह काम उसी तरीके से है जिस तरह से एक थर्ड क्लास पुलिसिया आये दिन जनता में करता रहता है। हम न कांग्रेस की वकालत कर रहे हैं और न भाजपा की। दोनों राजनीतिक दल भारतीय राजनीति में एक सिक्के के दो पहलु हैं और दोनों ही दल इस समय अमेरिकन साम्राज्यवाद के भक्त हैं।

सुमन लो क सं घ र्ष !