राष्ट्रीय खेल अवार्ड वापस लेने का अधिकार संपादित करें राष्ट्रीय खेल पुरस्कार चयन समिति द्वारा किये जाने वाले राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के सभी अधिकार राष्ट्रीय खेल पुरस्कार चयन समिति के पास सुरक्षित हैं ! भारत में कोई भी व्यक्तित्व राष्ट्रीय खेल पुरस्कार द्वारा सम्मानित है व सम्मान ग्रहण करने के पश्चात् वह किसी भी प्रकार की देश विरोधी गतिविधि में शामिल पाया जाता है तो राष्ट्रीय खेल पुरस्कार वापस करने के लिए उस व्यक्तित्व को क़ानूनी नोटिस जारी किया जायेगा व नोटिस प्राप्त होने के एक माह के अंतराल में उसे राष्ट्रीय खेल पुरस्कार का सम्मान प्रतीक, बेज व प्रमाण पत्र समिति को तुरंत प्रभाव से वापिस करना होगा, इस प्रक्रिया में समिति किसी भी प्रकार के हर्जे व खर्चे की संतुति नहीं करती ! राष्ट्रीय खेल पुरस्कार चयन समिति किसी भी भी प्रकार की अमान्य गतिविधि को स्वीकार नहीं करती है व इस पूरी प्रक्रिया में फाउंडेशन के क़ानूनी सलाहकार कार्यवाही करेंगे ! राष्ट्रीय खेल पुरस्कार चयन समिति आप से आशा करती है कि आप कभी ऐसा कोई भी कार्य नहीं करेंगे जिसके कारण हमें व आपको किसी भी प्रकार की परेशानी हो !