Yaduvanshpranaya
Yaduvanshpranaya 19 जुलाई 2018 से सदस्य हैं
हिजला मेला
झारखंड(भारत) की उप-राजधानी दुमका में प्रत्येक वर्ष लगने वाला यह मेला बहुत ही प्रसिद्ध है। सवा सौ साल(1889) से भी अधिक पुराना यह मेला स्थानीय जनजातीय संस्कृति पर केंद्रित होता है।1855 में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संताल विद्रोह हुआ था, जिसका अंग्रेजी प्रशासन ने रंक्तरंजित दमन किया था। इससे प्रशासन और आदिवासी समाज के बीच दूरी बन गयी थी। इस दूरी को कम करने के लिए 1889 में दुमका के तत्कालीन उपायुक्त बी कास्टियार्स ने इस मेले की शुरुआत की थी। तब से यह मेला हर साल इसी स्थान पर लगता आ रहा है। आजादी के पहले तक यह मेला संताल परगना के विकास के लिए नियम और योजना बनाने का महत्वपूर्ण अवसर था। संताल परगना काश्तकारी कानून भी इसी मेले में बहस का परिणाम था।