जगसीर सिंह लेख के बारे में संपादित करें

नमस्कार @Hindustanilanguage: जी, रिपुदमन सिंह औलक जगसीर सिंह के कोच हैं जिनसे जगसीर अपनी अध्यापिका (औलक कि पत्नी) के ज़रिये मिले। कृपया इसे पढ़ें और खुद ही देख लें। यदि गलत लगे तो स्त्रोत के साथ ठीक करें। आप वरिष्ठ संपादक हैं और मैं आपकी इज्ज़त करता हूँ परन्तु बिना वजह बताये किसी के संपादन को बार बार बदलना तो ठीक नही है। इस प्रकार तो संपादक हतोत्साहित ही होंगे। -- RaoSahil88 (वार्ता) 20:30, 3 मार्च 2018 (UTC)उत्तर दें

साहिल जी, मैंने केवल एक बार संपादन को पूर्ववत किया था फिर मैंने ही वार्ता पृष्ठ पर सम्बंधित प्रश्न लिखा ताकि हम दोनों में सम्पादन युद्ध जैसी स्थिति न हो। आपने पाठ में सुधार कर दिया है और जो बात समझ में नहीं आ रही था, समझा दी। इसके लिए आपका धन्यवाद। चूँकि हम दोनों हिन्दी विकिपीडियन हैं, इसलिए आशा करता हूँ कि हम दोनों मित्र भी हैं और ऐसे ही रहेंगे। --मुज़म्मिल (वार्ता) 07:01, 4 मार्च 2018 (UTC)उत्तर दें
नमस्कार @Hindustanilanguage: जी,
आपने संपादन में एक बार वर्तनी परिवर्तन तथा एक बार पूर्ववत किया था। उसे ही मेने जल्दी में बार बार बदलना लिख दिया था। मेरी संपादन युद्ध की कोई इच्छा नही थी इसी लिए आपके वार्ता पृष्ठ पर सन्देश छोड़ा था। बस इस एक वाक्य के बदलाव की वजह से मेरे अन्य संपादन संजोये नही जा रहे थे। बहुत मन था उस दिन वो लेख पूरा करने का पर हो नही पाया। इस लिए थोडा मन ख़राब हो गया था। आपके लिए मेरे मन में केवल आदर ही है। -- RaoSahil88 (वार्ता) 15:41, 15 मार्च 2018 (UTC)उत्तर दें
@RaoSahil88: जी, मेरे मन में भी आपके आदर और सम्मान है। --मुज़म्मिल (वार्ता) 19:15, 20 मार्च 2018 (UTC)उत्तर दें
सदस्य "Hindustanilanguage/Archive 35" के सदस्य पृष्ठ पर वापस जाएँ