सराग़रार

हिंदू कुश, पाकिस्तान में चौथा सबसे ऊंचा शिखर

सराग़रार (سراغرار, Saraghrar) हिन्दू कुश पर्वतमाला का चौथा सर्वोच्च पर्वत है (तिरिच मीर, नोशक और इस्तोर-ओ-नल के बाद)। यह पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त के चित्राल ज़िले में स्थित है। यह विश्व का 78वाँ सर्वोच्च पर्वत है।[3][4][5]

सराग़रार
سراغرار / Saraghrar
उच्चतम बिंदु
ऊँचाई7,340 मी॰ (24,080 फीट) [1]
78वाँ सर्वोच्च
उदग्रता1,979 मी॰ (6,493 फीट) [2]
सूचीयनचरम उदग्र शिखर
निर्देशांक36°32′51″N 72°07′00″E / 36.54750°N 72.11667°E / 36.54750; 72.11667निर्देशांक: 36°32′51″N 72°07′00″E / 36.54750°N 72.11667°E / 36.54750; 72.11667[1]
भूगोल
सराग़रार is located in पाकिस्तान
सराग़रार
सराग़रार
पाकिस्तान में स्थिति
स्थानचित्राल ज़िला, ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा, पाकिस्तान
मातृ श्रेणीहिन्दू कुश
आरोहण
प्रथम आरोहण1959
सरलतम मार्गहिमानी/हिम/बर्फ़ पर चढ़ाई

नामोच्चारण संपादित करें

'सराग़रार' में 'ग़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ग' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ग़लती' और 'ग़रीब' शब्दों के 'ग़' से मिलता है।

आकार व शिखर संपादित करें

इसका आकार एक पठार की भांति है जिसमें कई शिखर नज़र आते हैं। मुख्य शिखर इस प्रकार हैं:

  • पूर्वोत्तर शिखर - 7,340 मीटर (24,081 फ़ुट) - यह सबसे ऊँचा है और इसी पर पूरे पर्वत की ऊँचाई परिभाषित है
  • पश्चिमोत्तर शिखर - 7,300 मीटर (23,950 फ़ुट) - यह अकेला शिखर है जो वर्तमान (फ़रवरी 2017) तक कभी चढ़ा नहीं गया है
  • दक्षिणपश्चिम शिखर - 7,148 मीटर (23,451 फ़ुट)
  • दक्षिण शिखर - 7,307 मीटर (23,973 फ़ुट)
  • दक्षिणपूर्व शिखर - 7,208 मीटर (23,648 फ़ुट)

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Afghanistan and Central/Southern Pakistan" Peaklist.org. Retrieved 2013-02-13.
  2. Saraghrar on peakbagger.com
  3. Paropamiso (by Fosco Maraini, 2003) (Mondadori, Milano, Italy) ISBN 88-04-51209-1
  4. Chitral Tour Guide Book (by Rahmat Karim Baig, 2004)
  5. Hindu Kush Study Series (2 Volumes) (by Rahmat Karim Baig, 1994/1997) (Rehmat Printing Press, Peshawar, Pakistan)