साँचा:आज का आलेख १४ दिसंबर २००९

कथाकार: दीपक शर्मा
कथाकार: दीपक शर्मा
दीपक शर्मा (जन्म ३० नवंबर १९४६) हिन्दी की जानी मानी कथाकार हैं। उन्होंने चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय से अँग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। उनके पिता आल्हासिंह भुल्लर पाकिस्तान के लब्बे गाँव के निवासी थे तथा माँ मायादेवी धर्मपरायण गृहणी थीं। १९७२ में उनका विवाह श्री प्रवीण चंद्र शर्मा से हुआ जो भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे। लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज के अंग्रेज़ी विभाग में वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा की लगभग २५० कहानियाँ विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं जिन्हें १४ कथा-संग्रहों में संकलित किया गया हैं जिनमें से कुछ के नाम इस प्रकार हैं– हिंसाभास, दुर्गभेद, परखकाल, रण-मार्ग, बवंडर, उत्तरजीवी, आतिशी शीशा, आपदधर्म तथा अन्य कहानियाँ, चाबुक सवार और रथक्षोभ। विस्तार से पढ़ें...