साँचा:आज का आलेख ६ अप्रैल २००९

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में प्रदर्शित कुछ कृतियाँ
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में प्रदर्शित कुछ कृतियाँ

भारत के मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी भोपाल में यह अनोखा संग्रहालय शामला की पहाडियों पर २०० एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है, जहाँ ३२ पारंपरिक एवं प्रागैतिहासिक चित्रित शैलाश्रय भी हैं। यह भारत ही नहीं अपितु एशिया में मानव जीवन को लेकर बनाया गया विशालतम संग्रहालय है। इसमें भारतीय प्ररिप्रेक्ष्य में मानव जीवन के कालक्रम को दिखाया गया है। इस संग्रहालय में भारत के विभिन्‍न राज्यों की जनजातीय संस्‍कृति की झलक देखी जा सकती है। यह संग्रहालय जिस स्‍थान पर बना है, उसे प्रागैतिहासिक काल से संबंधित माना जाता है। सोमवार और राष्ट्रीय अवकाश के अतिरिक्त यह संग्रहालय प्रतिदिन प्रातः १० बजे से शाम ५ बजे तक खुला रहता है।......विस्तार में...