सिंहविष्णु

दक्षिण भारतीय कुरुम्बा सम्राट

सिंहविष्णु पल्लव वंश का एक राजा था जिसने पल्लव वंश के गौरव का पुनः उत्थान किया। वह 'अवनिसिंह' के नाम से भी प्रसिद्ध है। वह सिंहवर्मन तृतीय का पुत्र था। वह पहला पल्लव राजा था जिसका राज्य काँचीपुरम के दक्षिण तक पहुँच गया था। महेन्द्रवर्मन प्रथम द्वारा रचित मत्तविलास प्रहसन नामक नाटक में उसे महान विजेता बताया गया है।