सिउड़ी
সিউড়ি / Suri
सिउड़ी is located in पश्चिम बंगाल
सिउड़ी
सिउड़ी
पश्चिम बंगाल में स्थिति
सूचना
प्रांतदेश: बीरभूम ज़िला
पश्चिम बंगाल
 भारत
जनसंख्या (2011): 67,864
मुख्य भाषा(एँ): बंगाली
निर्देशांक: 23°55′00″N 87°32′00″E / 23.9167°N 87.5333°E / 23.9167; 87.5333

सिउड़ी (Suri) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के बीरभूम ज़िले में स्थित एक शहर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है।[1][2]

विवरण संपादित करें

सिउड़ी मोर नदी से ५ कि॰मी॰ दक्षिण एक कंकड़ की पहाड़ी पर स्थित है। यहाँ तेल पेरने, दरी बुनने तथा निबार बनाने के उद्योग हैं। हर वर्ष जनवरी-फरवरी में यहाँ पशु-प्रदर्शनी होती है जिसमें पुरस्कार दिए जाते हैं। फर्नीचर भी यहाँ बनते हैं और निकटवर्ती गाँवों में सूती एवं रेशमी वस्त्र बुनने का काम होता है।

यह शहर ब्रिटिश काल में बसा था। संथाल विद्रोह के समय यह संघर्ष का एक केन्द्र रहा था। १९वीं सदी के मध्य भाग में शहर में नगरपालिका बना था। यह शहर समुद्र की सतह से लगभग ७२ मीटर उँची है और छोटानागपुर के पठार के पूर्वी छोड़ में स्थित है।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें