सिपेलिविनी जिला

सूरीनाम का जिला
सिपेलिविनी जिला
मानचित्र जिसमें सिपेलिविनी जिला हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : कोई नहीं
क्षेत्रफल : 130,567 किमी²
जनसंख्या(2004):
 • घनत्व :
28,202
 0.2/किमी²
उपविभागों के नाम: रिसॉर्ट
उपविभागों की संख्या: छह
मुख्य भाषा(एँ):


सिपेलिविनी सूरीनाम का जिला है, दक्षिण में स्थित यह क्षेत्रफल में देश का सबसे बड़ा जिला है। सिपेलिविनी की अपनी कोई प्रादेशिक राजधानी नहीं है क्योंकि इसे सीधे तौर पर पारामारिबो में से राष्ट्रीय सरकार द्वारा प्रशासित किया जाता है।

2004 में हुई जनगणना के अनुसार जिले की आबादी 28,202 है। इसका कुल क्षेत्रफल 130,567 वर्ग किलोमीटर तथा घनत्व 0.2 प्रति वर्ग किलोमीटर है। आबादी के मामले में यह देश का चौथा सबसे बड़ा तथा क्षेत्रफल अनुसार सबसे बड़ा जिला है। इसका क्षेत्रफल बाकि के नौ जिलों के कुल क्षेत्रफल से भी बहुत ज्यादा है। हालांकि उत्तर और पश्चिम को छोड़ कर मुख्यतः सिपेलिविनी अप्रयुक्त है। इस में छह रिसॉर्ट हैं।

औपनिवेशिक काल के दौरान क्षेत्र का ज्यादातर हिस्सा खाली और अकेला छोड़ा हुआ था, चूँकि डच, जिनका सूरीनाम पर शासन था, दक्षिण में ब्राजील के पुर्तगालियों से खतरा मह्सूस करते थे। बीसवी सदी से यहाँ विकास कार्यो की शुरुआत की गई।

दक्षिण-पश्चिम में गयाना के साथ सूरीनाम के सीमा विवाद के कारण सिपेलिविनी के सीमा वाले इलाको में कभी-कभी दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

निर्देशांक: 3°46′37″N 56°01′40″W / 3.77694°N 56.02778°W / 3.77694; -56.02778