गयाना

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित एक देश

गयाना (अंग्रेज़ी: Guyana), जिसका आधिकारिक नाम गयाना सहकारी गणराज्य है, दक्षिणी अमेरिका का एक देश है यह दक्षिण अमरीका के उत्तर-मध्य भाग मे हैं। 'गुयाना' शब्द का ऐतिहासिक प्रयोग हॉलैन्ड के तीन उपनिवेशो के लिये किया गया था। यह उपनिवेश थे- एस्सेक्यूबो, डेमेरारा और बेरबिस। वो एतिहासिक गयाना अमेज़न नदी के उत्तर मे था और ओरिनोको नदी के पुरव मे था। यहाँ पर भारतियों की संख्या सबसे अधिक है। यह भारतीय प्रजाती के लोग यहाँ अंग्रेजो़ के शासन काल मे आएँ। इस देश पर सबसे पहले पुर्तगालियों ने शासन किया और फिर २०० साल तक अंग्रेजो़ ने यहाँ पर शासन किया।

गयाना सहकारी गणराज्य

Co-operative Republic of Guyana
गयाना का ध्वज
ध्वज
गयाना का कुल चिह्न
कुल चिह्न
ध्येय वाक्य: "One People, One Nation, One Destiny"
("एक लोग, एक राष्ट्र, एक भाग्य")
राष्ट्रगान: Dear Land of Guyana, of Rivers and Plains
(प्रिय गयाना भूमि, नदियों और मैदानों के)
 गयाना  (हरा) की अवस्थिति दक्षिण अमेरिका  (धूसर) में
 गयाना  (हरा) की अवस्थिति

दक्षिण अमेरिका  (धूसर) में

राजधानी
एवं सबसे बड़ा शहर
जॉर्जटाउन
6°48′4″N 58°9′18″W / 6.80111°N 58.15500°W / 6.80111; -58.15500
आधिकारिक भाषा(एँ)अंग्रेज़ी
नृजातीय समूह
(2012)[1]
धर्म
(2012)
निवासीनामगयानी
सरकारएकात्म्क संसदीय गणराज्य
इरफ़ान अली
• उपराष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री
मार्क फ़िलिप्स
• दूसरे उपराष्ट्रपति
भरत जगदेव
• राष्ट्रीय विधानसभा अध्यक्ष
मंज़ूर नादिर
• मुख्य न्यायमूर्ति
रोक्सैन जॉर्ज विल्टशायर
विधानमंडलविधान सभा
स्थापना
• डच क़ब्ज़ा
1667–1815
1831–1966
• यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता
26 मई 1966
• गणराज्य द्वारा स्थापना
23 फ़रवरी 1970
• CARICOM में युक्ति
1 अगस्त 1973
6 अक्टूबर 1980
क्षेत्रफल
• कुल
214,969[2][3][4] कि॰मी2 (83,000 वर्ग मील) 83वाँ)
• जल क्षेत्र (%)
8.4
जनसंख्या
• 2025 आकलन
8,35,986[5] (166वाँ)
• जनघनत्व
3.9/किमी2 (10.1/मील2) (239वाँ)
GDP (PPP)2024 प्राक्कलन
• कुल
वृद्धि $63.822 अरब[6] (115वाँ)
• प्रति व्यक्ति
वृद्धि $80,137[6] (10वाँ)
GDP (सांकेतिक)2024 प्राक्कलन
• कुल
वृद्धि $21.178 अरब[6] (124वाँ)
• प्रति व्यक्ति
वृद्धि $26,592[6] (42वाँ)
गिनी (2007)positive decrease 44.6[7]
मध्यम
HDI (2022)वृद्धि 0.742[8]
उच्च · 95वाँ
मुद्रागयानी डॉलर (GYD)
समय मंडलUTC-4
वाहन चलते हैंबाएँ
दूरभाष कोड+592
ISO 3166 कोडGY
इंटरनेट TLD.gy

यहाँ पर पहले देशी कबीलो- अरावक और कारिब का राज था। क्रिस्टोफ़र कोलम्बस ने गयाना को अपनी तिसरी यात्रा (1498) मे देखा था, परन्तु हॉलैन्ड पहला देश था जिसने यहाँ पर अपने उपनिवेश स्थापित किये: एस्सेक्यूबो (1616), बेरबिस (1627) और डेमेरारा (1752)। 18 वी सदि के अन्त तक ब्रिटेन ने इन तीनो उपनिवेशो पर अपना राज स्थापित किया और इसका नाम 'ब्रिटिश गुयाना' रख दिया।

यहाँ काम करने के लिये ब्रिटेन ने अपने अन्य उपनिवेशो से मज़दूर गयाना मे लाए। अत: आधुनिक गयाना की तादात ज्यादा तर भारतीयों और अफरीकी लोगो से ही बनती है।

गयाना को ब्रिटेन के २०० वर्षों के शाशन से 26 मई 1966 को मिली और 23 फ़रवरी 1970 को यह गणराज्य बना।

गुयाना के उत्तर में अटलांटिक महासागर, पूर्व में सूरीनाम (कुरन्टाइन नदी के साथ), ब्राजील द्वारा दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम तक, और पश्चिम में वेनेजुएला द्वारा घिरा हुआ है। गुयाना, सूरीनाम और वेनेजुएला दोनों के साथ क्षेत्रीय विवादों में शामिल है जोकि औपनिवेशिक शासनकाल की देन हैं। यद्यपि संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय ट्रिब्यूनल ने 2007 में गुयाना और सूरीनाम के बीच एक लंबे समय से समुद्री सीमा विवाद का निपटारा किया था, फिर भी बाद में दक्षिणी गुयाना की कुरन्टाइन नदी की दो सहायक नदियों के बीच के 6,000 वर्ग मील (15,600 वर्ग मीटर) न्यू रिवर त्रिकोण क्षेत्र का दावा करती है।

देश के अटलांटिक तट के साथ फैले संकीर्ण मैदान, कृत्रिम संशोधित किये गये है। अधिकांश क्षेत्र, जो अपने व्यापक बिंदु पर केवल 10 मील (16 किमी) चौडी है, समुद्र से नहरों की एक श्रृंखला और कुछ 140 मील (225 किमी) की तटबंध द्वारा समुद्र से पुनः प्राप्त किया गया है। तटीय मैदान की अंतर्देशीय सीमा आम तौर पर नहरों द्वारा चिह्नित होती है जो मैदान को आंतरिक दलदल से अलग करती हैं। तट से लगभग 40 मील (65 किमी) अंतर्देशीय, लहरदार भूमि का एक क्षेत्र है, जो इस क्षेत्र के पूर्वी, तटीय पक्ष से 50 फीट (15 मीटर) से 400 फुट (120 मीटर) तक की पहाड़ियाँ है। पश्चिमी तरफ यह क्षेत्र 80 से 100 मील (130 और 160 किमी) चौड़ा है और दक्षिणपूर्व में सबसे बड़ा है। यह रेत से ढका हुआ है, जिसमें से इसका नाम सफेद-रेत (ज़ांदरिज) क्षेत्र के रूप में होता है। पूर्व में एक छोटा सा सवाना क्षेत्र तट से लगभग 60 मील (100 किमी) दूर स्थित है और सफेद रेत के बेल्ट से घिरा हुआ है। रेत आंशिक रूप से कम क्रिस्टलीय पठार को ओवरली करती है जो आमतौर पर ऊंचाई में 500 फीट (150 मीटर) से कम होती है। पठार देश के अधिकांश केंद्रों का निर्माण करता है और अग्निमय चट्टान से घिरा हुआ है जो गुयाना की नदियों के कई घुमाव का कारण बनता है।[9]

गुयाना की चार मुख्य नदियाँ- कुरन्टाइन, बर्बिस नदी, डेमेरेरा, और एसेक्विबो- सभी दक्षिण से प्रवाह होकर पूर्वी खंड के साथ बहते हुए अटलांटिक तट में समा जाती है।


धर्म और प्रजाती

संपादित करें

43.5% लोग भारतीय मूल के हैं, 30.2% लोग अफरिकी है। मिश्रित जाति के लोग 16.7% हैं। 9.6% लोग अन्य प्रजाती के है।

57% लोग ईसाई हैं और लगभग 30% लोग हिन्दू हैं।

Prime minister Mohammed Irfan ali

  1. Compedium 2: Population Composition. Bureau of Statistics, Guyana. July 2016. 9 July 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 25 August 2018.
  2. "Guyana". Central Intelligence Agency. 17 February 2024. 7 January 2021 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 January 2021 – via CIA.gov.
  3. "Guyana – Dictionary definition and pronunciation – Yahoo! Education". Education.yahoo.com. मूल से से 29 October 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 30 March 2014.)
  4. "Guyana country profile". BBC News. October 2012. 21 June 2022 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 30 March 2024.
  5. "Guyana Population (2025) – Worldometer". www.worldometers.info. 5 February 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 25 October 2022.
  6. "Report for Selected Countries and Subjects: April 2024". imf.org. International Monetary Fund. 28 June 2024 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 27 June 2024.
  7. "Gini Index coefficient". CIA World Factbook. 17 July 2021 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 4 August 2021.
  8. "Human Development Report 2023/24" (PDF) (अंग्रेज़ी भाषा में). United Nations Development Programme. 13 March 2024. 13 March 2024 को मूल से पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि: 13 March 2024.
  9. "देश प्रोफाइल". ब्रिटानिका. ब्रिटानिका. 1 अगस्त 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 1 अगस्त 2018.