सिर्फ एक बंदा काफ़ी है

सिर्फ एक बंदा काफ़ी है 2023 की हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। इसका निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है और यह ज़ी स्टूडियोज़ और भानुशाली स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है। इस फ़िल्म में मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में हैं। इसको 23 मई 2023 को ज़ी5 पर डिजिटल रूप से जारी किया गया था और आलोचकों और दर्शकों से काफ़ी हद तक सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद 2 जून 2023 को सीमित सिनेमा घरों में इसे जारी भी किया गया।

सिर्फ एक बंदा काफ़ी है

पोस्टर
निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की
अभिनेता
छायाकार अर्जुन कुकरेती
संपादक सुमीत कोटियन
निर्माण
कंपनियां
वितरक ज़ी5
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 23 मई 2023 (2023-05-23)
लम्बाई
132 मिनट[1]
देश भारत
भाषा हिन्दी

2023 के फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स में, सिर्फ एक बंदा काफ़ी है को 7 नामांकन प्राप्त हुए। इसने 5 पुरस्कार जीते, जिनमें सर्वश्रेष्ठ वेब ओरिजिनल फिल्म, वेब ओरिजिनल फिल्म में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (कार्की) और वेब ओरिजिनल फिल्म में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (बाजपेयी) शामिल हैं।

सिर्फ एक बंदा काफ़ी है एक नियमित सत्र न्यायालय के वकील एडवोकेट पीसी सोलंकी (मनोज बाजपेयी) की पाँच साल लंबी लड़ाई की वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। वह सच्चाई के लिए खड़ा होता है और एक नाबालिग को न्याय दिलाने के लिए उसका संघर्ष फिल्म दिखाती है। कथानक नाबालिग के बलात्कार के लिए आसाराम के मुकदमे पर आधारित है।[2]

मामला सत्र न्यायालय में ले जाया जाता है। गवाहों को मार दिया जाता है और कई को गुंडों द्वारा धमकाया जाता है। कई बड़े से बड़े वकील बाबा को जमानत दिलाना चाहते हैं लेकिन एडवोकेट पीसी सोलंकी के अथक प्रयासों के कारण, पीड़ितों को अंततः न्याय मिलता है।

पुरस्कार एवं नामांकन

संपादित करें
वर्ष पुरस्कार समारोह श्रेणी नामांकित व्यक्ति परिणाम सन्दर्भ.
2023 फ़िल्मफ़ेयर ओटीटी पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म सिर्फ एक बंदा काफ़ी है जीत [3]
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की जीत
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता मनोज बाजपेयी जीत
सर्वश्रेष्ठ कहानी दीपक किंगरानी जीत
सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन जीत
सर्वश्रेष्ठ पार्श्व संगीत संदीप चोटा नामित
सर्वश्रेष्ठ संपादन सुमीत कोटियन नामित
  1. "'Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai' movie review: Manoj Bajpayee steps up in court". द हिन्दू. 23 मई 2023. अभिगमन तिथि 23 मई 2023.
  2. "Sirf Ek Bandaa Kafi Hai: आसाराम बापू पर आधारित नहीं है फिल्म की कहानी?". जनसत्ता. 6 जून 2023. अभिगमन तिथि 26 जून 2024.
  3. "Sirf Ek Bandaa Kaafi Hai: 'बंदा' ने अकेले जीते पांच फिल्मफेयर पुरस्कार, यहां फिर से पढ़िए फिल्म का पूरा रिव्यू". अमर उजाला. अभिगमन तिथि 26 जून 2024.