सिवानी
सिवानी (Siwani) भारत के हरियाणा राज्य के भिवानी ज़िले में स्थित एक नगर व नगरपालिका है जोकि भिवानी से ५८ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।[2][3][4] यह सिवानी उप मण्डल एवं तहसील का प्रशासनिक मुख्यालय भी है।[5]
सिवानी | |
---|---|
नगर | |
निर्देशांक: 28°55′00″N 75°37′00″E / 28.9167°N 75.6167°Eनिर्देशांक: 28°55′00″N 75°37′00″E / 28.9167°N 75.6167°E | |
देश | ![]() |
प्रदेश | हरियाणा |
ज़िला | भिवानी जिला |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 4.88 किमी2 (1.88 वर्गमील) |
जनसंख्या (२०११) | |
• कुल | 19,143 |
• घनत्व | 3,900 किमी2 (10,000 वर्गमील) |
भाषाएँ | |
• राजभाषा | हिन्दी · अंग्रेज़ी |
• क्षेत्रीय | हरियाणवी · बागड़ी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
वाहन पंजीकरण | HR-17 |
निकटतम शहर | हिसार · भिवानी |
लिंगानुपात | 887 ♂/♀[1] |
साक्षरता | 64%[1] |
वेबसाइट | ulbharyana |
जनसांख्यिकी
संपादित करेंभारत की जनगणना २०११ के अनुसार सिवानी की जनसँख्या १९,१४३ है। पुरुष ५३ प्रतिशत जनसँख्या का गठन करते है, वहीँ महिलायें ४७ प्रतिशत जनसंख्या का गठन करतीं है। सिवानी का औसत साक्षरता दर ६४ प्रतिशत है, जो की राष्ट्रीय औसत साक्षरता दर (७४.०८ प्रतिशत) के मुकाबले कम है। पुरुष साक्षरता दर ७१ प्रतिशत है एवं महिला साक्षरता दर ५५ प्रतिशत है। १४ प्रतिशत जनसँख्या की आयु ६ वर्ष से कम है।[1]
प्रशासन
संपादित करेंभिवानी ज़िले के सिवानी उपमंडल एवं तहसील के मुख्यालय सिवानी में स्थित हैं।[5] सिवानी नगरपालिका की स्थापना १८ अक्टूबर २००१ को हुई थी।[6] सिवानी नगरपालिका में १६ वार्ड है एवं नगरपालिका का प्रमुख चेयरमैन होता है।[7] 4 फरवरी 2025 को राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा द्वारा सिवानी नगरपालिका समेत राज्य के अनेक नगरपालिका एवं नगर परिषद के सामान्य चुनाव की घोषणा की गई। 2 मार्च 2025 को निर्वाचन हुआ एवं 12 मार्च को परिणाम घोषित किये गए।[8] पूरे राज्य में सिवानी में सबसे अधिक मतदान हुआ जिसमें 85.9% मतधारकों ने मतदान किया।[9]
सिवानी एवं आसपास के क्षेत्र, जिनमें झुम्पा और बड़वा भी शामिल है, में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिवानी में हरियाणा पुलिस का थाना है।[10] सिवानी न्यायालय में एक सिविल जज सीनियर डिवीजन और एक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हैं।
सिवानी लोहारू विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है और हरियाणा विधानसभा में सिवानी का प्रतिनिधित्व इसी निर्वाचन क्षेत्र के माध्यम से होता है।[11] इसी प्रकार लोकसभा के लिए, सिवानी भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है और इसी के माध्यम से भारतीय संसद के निचले सदन में सिवानी का प्रतिनिधित्व होता है।[12]
उद्योग और व्यापार
संपादित करेंसिवानी अपनी कृषि मंडी के लिए भिवानी जिले में प्रसिद्ध है। सिवानी में कई सारे ग्वार गम एवं दाल चक्की के उद्योग है।
यातायात और परिवहन
संपादित करेंसड़क
संपादित करेंसिवानी राष्ट्रीय राजमार्ग ५२ पर स्थित है जोकि सिवानी को हिसार एवं जयपुर से जोड़ता है। सिवानी राष्ट्रीय राजमार्ग ९, जोकि हिसार से गुज़रता है, के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के द्वारा सिवानी भारत के सभी बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। राजकीय राजमार्ग १९ एवं एम.डी.आर १०९ भी सिवानी से गुज़रते है।[13][14]
बस एक प्रमुख परिवहन माध्यम है और इसकी सेवाएं हरियाणा राज्य परिवहन, राजस्थान पथ परिवहन निगम और अन्य निजी ऑपरेटरों द्वारा प्रदान की जाती हैं। सिवानी में एक सरकारी बस अड्डा है।[15] आमतौर पर लंबा सफ़र तय करने वाली बसें सिवानी में ठहरती हैं। स्थानीय बसें हिसार और राजगढ़ के लिए साधन प्रदान करती हैं।
रेल
संपादित करेंसिवानी में एक रेलवे स्टेशन है जोकि भारतीय रेल के उत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्र के बीकानेर मंडल के अंतरगत आता है।[16] सिवानी रेलवे स्टेशन पर अनेक ट्रेनें ठहरती हैं जिनमें से कुछ लंबे सफर तय करती है। हिसार जंक्शन और सादुलपुर जंक्शन निकटतम जंक्शन हैं।
शिक्षा
संपादित करेंप्राथमिक शिक्षा
संपादित करेंसिवानी में ४ राजकीय प्राथमिक विद्यालय हैं, जिनमे से ३ हरियाणा सरकार के लर्निंग एन्हांसमेंट प्रोग्राम (LEP) पहल से संबंधित हैं। इनमें से एक विद्यालय कन्या विद्यालय है।[17][18] राजकीय विद्यालय के अलावा सिवानी में अनेक निजी विद्यालय हैं जो प्राथमिक शिक्षा प्रदान करते हैं।
इन्हें भी देखें
संपादित करेंसन्दर्भ
संपादित करें- ↑ अ आ इ "Census of India 2011: Basic Population Figures of India, States, Districts, Sub-District and Town (Without Ward)". Registrar General and Census Commissioner of India. अभिगमन तिथि १४ अगस्त २०२३.
- ↑ "General Knowledge Haryana: Geography, History, Culture, Polity and Economy of Haryana," Team ARSu, 2018
- ↑ "Haryana: Past and Present Archived 2017-09-29 at the वेबैक मशीन," Suresh K Sharma, Mittal Publications, 2006, ISBN 9788183240468
- ↑ "Haryana (India, the land and the people), Suchbir Singh and D.C. Verma, National Book Trust, 2001, ISBN 9788123734859
- ↑ अ आ "प्रशासनिक सेटअप | जिला भिवानी, हरियाणा | India". अभिगमन तिथि २०२४-०२-०८.
- ↑ "Siwani" सिवानी. अभिगमन तिथि १७ जनवरी २०२५.
- ↑ आयुक्त एवं सचिव, हरियाणा सरकार, शहरी स्थानीय निकाय विभाग (२६ सितंबर २०२३). "Aadesh saṁkhya 9/55/2023-4k2" आदेश संख्या 9/55/2023-4क2 (PDF). Haryana Government Gazette EXTRAORDINARY (170-2023/Ext.): १-३. अभिगमन तिथि १७ जनवरी २०२५.
- ↑ DHANPAT SINGH, State Election Commissioner, Haryana (4 फरवरी 2025). "Notification No. SEC/1ME/2025/581" अधिसूचना संख्या SEC/1ME/2025/581 (PDF). Haryana Government Gazette EXTRAORDINARY (25-2025/Ext).
- ↑ Nagpal, Bhavey; Rahar, Sunil (3 मार्च 2025). "Haryana civic body polls witness 46.3% voter turnout amid scattered irregularities". हिन्दुस्तान टाईम्स. अभिगमन तिथि 12 मार्च 2025.
- ↑ Draughtsman, SP Office, Bhiwani. "Police Jurisdiction Area - Bhiwani District, Haryana" (PDF). Bhiwani Police. अभिगमन तिथि 2025-01-18.
- ↑ "Loharu 54 Assembly Constituency" लोहारू ५४ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र. मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा. HARSAC. अभिगमन तिथि 2025-01-18.
- ↑ "Bhiwani-Mahendragarh-8 Parliamentary Constituency" भिवानी-महेंद्रगढ़-८ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र. मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा. HARSAC. अभिगमन तिथि 2025-01-18.
- ↑ "DETAIL OF ROADS (MAJAR DISTRICT ROADS)" (PDF). Public Works Department (Buildings & Roads), Haryana. अभिगमन तिथि 23 जनवरी 2025.
- ↑ "DETAIL OF ROADS (STATE HIGHWAYS)" (PDF). Public Works Department (Buildings & Roads), Haryana. अभिगमन तिथि 23 जनवरी 2025.
- ↑ "Passenger Enquiry Telephone Numbers at Bus Stands". Department Of State Transport, Haryana (Haryana Roadways). अभिगमन तिथि 23 जनवरी 2025.
- ↑ बीकानेर मण्डल का प्रणाली मानचित्र (PDF). उत्तर पश्चिम रेलवे. 1 अप्रैल 2023. अभिगमन तिथि 26 जनवरी 2025.
- ↑ Directorate of School Education, Government of Haryana. "List of Primary Schools - District: Bhiwani - Block: Siwani" (PDF). पृ॰ 15. अभिगमन तिथि 4 फ़रवरी 2025.
- ↑ "Learning Enhancement Programme (LEP)". Directorate of Information, Public Relations & Languages, Government of Haryana. 11 अक्टूबर 2015. अभिगमन तिथि 4 फ़रवरी 2025.