सी-डैक
एक स्वायत्त वैज्ञानिक समुदाय
निर्देशांक: 18°33′06″N 73°49′26″E / 18.551747°N 73.823750°E
प्रगत संगणन विकास केन्द्र (अंग्रेज़ी: Centre for Development of Advanced Computing अथवा सी-डैक) भारत की एक अर्धसरकारी सॉफ्टवेयर कम्पनी है। सी-डैक का शुरुआत में मुख्य उद्देश्य स्वदेशी महासंगणक बनाना था। वर्तमान में यह सॉफ्टवेयर एवं इलैक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में एक नामी कम्पनी है। हिन्दीजगत में यह मुख्य रूप से भाषाई कम्प्यूटिंग सम्बंधी विकास कार्यों के लिये जानी जाती है।
प्रगत संगणन विकास केन्द्र Centre for Development of Advanced Computing | |
---|---|
200px|alt=C-DAC Logo | |
स्थापित | 1988 |
निदेशक: | प्रो॰ रजत मूना |
अवस्थिति: | पुणे, भारत(मुख्यालय), कोलकाता, चैन्नै, बेंगुलुरु, मुम्बई, मोहाली, तिरुवनन्तपुरम, नई दिल्ली, नोयडा, हैदराबाद, |
जालपृष्ठ: | [1] |
परियोजनाएँ
संपादित करें- इनस्क्रिप्ट कीबोर्ड का विकास किया। वर्तमान में इसके नए संस्करण पर काम जारी है।
- बॉस लिनक्स एक उन्नत भारतीय भाषी लिनक्स वितरण (ऑपरेटिंग सिस्टम)
- ओपनऑफिस.ऑर्ग: का विंडोज़ एवं लिनक्स हेतु हिन्दी स्थानीकरण
- IndiX: लिनक्स प्रचालन तंत्र हेतु एक संशोधित X सर्वर जो कि भारतीय भाषी फॉण्टों को रेण्डर करता है।
- सेतु: अंग्रेजी द्स्तावेजों को हिन्दी क्वैरीज़ के द्वारा प्रयोग करने के लिये
- गरुड़: एक देशव्यापी कम्पूटेशन ग्रिड जो कि भारत भर में १७ शहरों को जो़ड़ेगा
- MaTra: एक पूर्ण रूप से स्वचालित अंग्रेजी से हिन्दी मशीनी अनुवाद सिस्टम
- Glib: एक ग्राफिक्स लाइब्रेरी
- दृष्टिकरण: एक दस्तावेज देखने का सिस्टम
- वेद: एक ऑनलाइन टैस्टिंग सिस्टम
- व्यास: एक जैनरेटिव टैस्टिंग सिस्टम
- ई-लर्निंग फ्रेमवर्क (ई-शिक्षक)[2]
शाखाएँ
संपादित करेंC-DAC की प्रमुख शाखाएँ और प्रशिक्षण केन्द्र ये हैं:[1]
उत्पाद
संपादित करें- श्रुतलेखन-राजभाषा: हिन्दी श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर
- वाचान्तर-राजभाषा: श्रुतलेखन सॉफ्टवेयर जो कि अंग्रेजी स्पीच को इनपुट के तौर पर लेता है तथा उसे हिन्दी में अनुवाद कर टैक्स्ट रूप में आउटपुट देता है।
- मन्त्र-राजभाषा: एक मशीनी अनुवाद तन्त्र
- ई-महाशब्दकोश: एक ऑनलाइन ज्ञानकोश
- लीला-राजभाषा: मल्टीमीडिया प्रशिक्षण
सन्दर्भ
संपादित करें- ↑ Unless otherwise indicated, sourced from C-DAC: Contact Archived 2014-10-20 at the वेबैक मशीन (cdac.in)
- ↑ "C-DAC Delhi". Cdac.in. 2013-05-16. Archived from the original on 9 जनवरी 2019. Retrieved 2014-01-22.
- ↑ साँचा:Http://www.netcomedu.in
- ↑ "C-DAC Thiruvananthapuram". Cdactvm.in. Archived from the original on 17 January 2014. Retrieved 2014-01-22.