सुखोई एसयू-38

इसका डिजाइन मूल रूप से 1993 में सुखोई एसयू-29 एरोबेटिक विमान के विकास के साथ शुरू हुआ था। आर्थिक समस्य

सुखोई एसयू-38एल (Sukhoi Su-38L) एक रूसी कृषि विमान है यह सुखोई डिजाइन ब्यूरो नागरिक विमान अनुभाग (सुखोई सिविल एयरक्राफ्ट) द्वारा डिजाइन और बनाया गया कृषि प्रकार का पहला विमान है। इसका डिजाइन मूल रूप से 1993 में सुखोई एसयू-29 एरोबेटिक विमान के विकास के साथ शुरू हुआ था। आर्थिक समस्याओं के कारण विकास को स्थगित कर दिया गया था, और इसे 1998 में पुनरारंभ किया था। पुनरारंभ के बाद विमान के डिज़ाइन, आकार को कम कर दिया था। और मूल रूप से नियोजित एम-14 रेडियल इंजन को एलओएम प्राहा 337एस इनलाइन इंजन के साथ बदल दिया गया था। पहला प्रोटोटाइप ने 27 जुलाई 2001 को अपनी पहली उड़ान भरी। जून 2002 में विमान ने अपनी दूसरी उड़ान भरी। चूंकि किसी भी उपयोगकर्ता ने अभी तक विमान में रुचि नहीं व्यक्त की है, इसलिए यह परियोजना अब कम गति से आगे बढ़ रही है।

सुखोई एसयू-38
Su-38L
प्रकार कृषि विमान
उत्पादक कोम्सोमोल्स्क-ऑन-अमूर एयरक्राफ्ट प्रोडक्शन एसोसिएशन
नोवोसिबिर्स्क एयरक्राफ्ट प्रोडक्शन एसोसिएशन
स्मोलेंस्क एविएशन प्लांट
अभिकल्पनाकर्ता सुखोई डिजाइन ब्यूरो
प्रथम उड़ान 27 जुलाई 2001
स्थिति विकास जारी है
निर्मित इकाई 1

विशेष विवरण संपादित करें

जेन ऑल द वर्ल्ड एयरक्राफ्ट 2003-2004[1] से डेटा

सामान्य लक्षण

  • चालकदल: 1
  • क्षमता: 500 लीटर रासायनिक हॉपर
  • लंबाई: ()
  • पंख फैलाव: ()
  • ऊंचाई: ()
  • अधिकतम उड़ान वजन: 1,200 किलोग्राम (2,646 पौंड)
  • पावर प्लांट: 1 × एलओएम प्राहा 337एस एयर कूल्ड इनलाइन इंजन, 184 kW (247 hp)

प्रदर्शन

  • अधिकतम गति: 150–180 किमी प्रति घंटा (93–112 मील प्रति घंटा)
  • फेरी रेंज: 1,200 किमी (745 मील)

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Jackson 2003, pp. 419–420.