सुखोई एसयू-9

एकल इंजन सुपरसोनिक सुखोई विमान

सुखोई एसयू-९ (Sukhoi Su-9) (नाटो रिपोर्टिंग नाम: फिशपॉट) सोवियत संघ द्वारा विकसित एक एकल इंजन, सभी मौसम मे काम करने वाला, मिसाइल-सशस्त्र इंटरसेप्टर विमान था।

सुखोई एसयू-9
Su-9
तीन सुखोई एसयू-9 विमान
प्रकार इंटरसेप्टर विमान
उत्पत्ति का देश  सोवियत संघ
उत्पादक सुखोई
प्रथम उड़ान 24 जून 1956
आरंभ 1959
सेवा समाप्त 1970s
प्राथमिक उपयोक्ता सोवियत वायु रक्षा बल
निर्मित इकाई 1,150
अंतरण सुखोई एसयू-11

विकास संपादित करें

सुखोई एसयू-९ का वायुगतिकीय अध्ययन से टीएसजीआई, सोवियत वायुगतिकीय केंद्र मे कोरियाई युद्ध के दौरान उभरा था। पहले १९५६ में टी-४०५ प्रोटोटाइप डिजाइन के रूप में सुखोई एसयू-९ ने उडान भरी। सुखोई एसयू-९ को सुखोई एसयू-७ "फिटर" के साथ ही समांतर विकसित किया गया था। और दोनों को पहली बार २४ जून १९५६ को टशिनो एविएशन दिवस पर पश्चिम देशो द्वारा देखा गया था। इसने १९५९ में सेवा में प्रवेश किया।

सुखोई एसयू-९ का कुल उत्पादन लगभग १,१०० विमान था। ऐसा माना जाता है कि कम से कम कुछ सुखोई एसयू-९ को सु -११ "फिशपॉट-सी" रूप में अपग्रेड किया गया था। सोवियत संघ के राष्ट्रों में से किसी को और न ही वारसॉ संधि राष्ट्रों को सुखोई एसयू-९ निर्यात किया गया था। १९७० के दशक के दौरान शेष सुखोई एसयू-9 और बाद में सुखोई एसयू-11एस सेवानिवृत्त हुए। कुछ को परीक्षण वाहनों के रूप में रखा गया था या मानव रहित हवाई वाहनों के रूप में उपयोग के लिए दूरस्थ-चालित वाहनों में परिवर्तित किया गया था। इसे उन्नत सुखोई एसयू-11 और उच्च श्रेष्ठता वाला सुखोई एसयू-15 "फ्लैगॉन" और मिग-25 "फॉक्सबैट" द्वारा बदल दिया गया था।


सुखोई एसयू-9 के लड़ाकू मिशनो का रिकॉर्ड अज्ञात है। यह संभव है कि सुखोई एसयू-9 गुप्तचर अभियान के अवरोधन (या उन्हे मार गिरने) में शामिल था। जिनके विवरण गुप्त रखा गया है, लेकिन कुछ भी सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया गया है।

यह बताया गया कि 1 मई 1960 को सोवियत क्षेत्र पर फ्रांसिस गैरी पॉवर्स 'यू-2' के अवरोधन में एक सुखोई एसयू-9 शामिल था। 4 सितंबर, 1959 को व्लादिमीर सर्जेगेईच इलुशिन द्वारा संचालित एक संशोधित सुखोई एसयू-9 (ब्यूरो द्वारा नामित टी-431) 28,852 मीटर (94,888 फीट) की पूर्ण ऊंचाई तक पाहुच कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।[1] बाद में यह रिकॉर्ड 6 दिसंबर 1959 को कमांडर लॉरेंस ई फ्लिंट, जूनियर द्वारा तोड़ दिया गया, जिन्होंने एफ4एच 1 फैंटम का संचालन करते हुए 98,557 फीट (30,040 मीटर) की ज़ूम चढ़ाई करके विश्व रिकॉर्ड बनाया।

प्रकार संपादित करें

सुखोई टी-405
सुखोई एसयू-9 का प्रोटोटाइप
सुखोई एसयू-9
मुख्य उत्पादन संस्करण, लगभग 1,100 निर्मित
सुखोई एसयू-9यू
प्रशिक्षण संस्करण, सशस्त्र और सभी संचालन प्रणालियों से सुसज्जित है, लेकिन पूरी तरह तैयार नहीं है, लगभग 50 निर्मित
सुखोई टी-431
1962 में पूर्ण ऊंचाई के लिए विश्व रिकॉर्ड की स्थापना के लिए संशोधित सुखोई एसयू-9।
सुखोई एसयू-11
सुखोई एसयू-9 के आधार पर बनाया गया नया विमान

ऑपरेटर्स संपादित करें

  सोवियत संघ
  • सोवियत एंटी-एयर डिफेन्स
894 फाइटर एविएशन रेजिमेंट, यूक्रेन, 1959-1979.[2]

विशेष विवरण संपादित करें

 
Sukhoi Su-9

सामान्य लक्षण

  • चालकदल: 1
  • लंबाई: 17.37 मीटर (57 फुट)
  • पंख फैलाव: 8.43 मीटर (27 फुट 8 इंच)
  • ऊंचाई: 4.88 मीटर (16 फुट)
  • पंख क्षेत्र: 34 मीटर² (366 फुट²)
  • खाली वजन: 8,620 किलोग्राम (19,004 पौंड)
  • उपयोगी भार: 12,250 किलोग्राम (27,007 पौंड)
  • अधिकतम उड़ान वजन: 13,500 किलोग्राम (29,762 पौंड)
  • पावर प्लांट: 1 × लुइलका एएल-7 टर्बोजेट, 90 किलोन्यूटन (19,840 पौंड बल)

प्रदर्शन

  • अधिकतम गति: मैक 1.73 (2,135 किमी/घंटा; 1,325 मील प्रति घंटा) उच्च ऊंचाई पर
  • रेंज: 1,125 किमी (699 मील)
  • अधिकतम सेवा सीमा: 16,760 मीटर (55,000 फुट)
  • आरोहन दर: 136.7 मीटर/सेकेड (27,000 फुट/मिनट)
  • विंग लोडिंग: 383 किलोग्राम/मीटर² (74 पौंड/फुट²)
  • थ्रस्ट/वजन: 0.73

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 23 अगस्त 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 नवंबर 2017.
  2. MIchael Holm, http://www.ww2.dk/new/air%20force/regiment/iap/894iap.htm Archived 2017-11-13 at the वेबैक मशीन, accessed December 2012.