सुनन्दा पुष्कर

इण्डो-कनाडाई उद्यमिता, व्यापारी और भारत के केन्द्रिय मन्त्री शशि थरूर की पत्नी

सुनन्दा पुष्कर (१ जनवरी १९६२ – १७ जनवरी २०१४) बहुचर्चित इण्डो-कनाडाई उद्यमिता, व्यापारी और भारत के केन्द्रिय मन्त्री शशि थरूर की पत्नी थीं। वो दुबई आधारित टेकम इंवेस्टमेंट्स नामक निवेश कम्पनी की विक्रय प्रबन्धक एवं भारत आधारित रांदेवू स्पोर्ट्स वर्ल्ड की सहस्वामीनी थीं।[2]

सुनन्दा पुष्कर
जन्म सुनन्दा दास
1 जनवरी 1962
मौत 17 जनवरी 2014(2014-01-17) (उम्र 52)
नई दिल्ली
नागरिकता कनाडाई[1]
बच्चे शिव मेनन
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

शशि थरूर से विवाह संपादित करें

अक्टूबर २००९ में वो एक दावत में शशि थरूर से मिलीं। थरूर २००७ में अपनी कनाडाई पत्नी क्रिस्टा गिल्स के साथ भारत आ गये थे।[3] उनके लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद, सुनन्दा का २०१० में शशि थरूर के साथ विवाह हुआ। दम्पति का केरल में मलयाली विवाह पद्धति से उत्सव मनाया गया। यह दोनों का तीसरा विवाह है।[4]

विवाद संपादित करें

आईपीएल विवाद संपादित करें

२०१० में तत्कालीन कोच्चि आईपीएल टीम को सुनन्दा पुष्कर मिडिया के सामने आई। वो तत्कालीन विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर के साथ दिखी थीं। थरूर पर सुनन्दा के नाम पर कोच्चि टीम से ₹ ७० करोड़ भ्रष्ट तरीके से अपने नाम करने के आरोप लगे थे। इस विवाद के अनुसार थरूर ने सुनन्दा को मोहरा बनाया था।[5]

ट्विटर विवाद संपादित करें

१५ जनवरी २०१४ को पुष्कर ने अपने पति के ट्विटर खाते में, कथित तौर पर पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार द्वारा उनके पति थरूर को भेजे गये संदेशों को प्रकाशित किया था, जिनसे लगता था कि उन दोनों के बीच सम्बंध हैं। उसके बाद ट्विटर पर तरार और पुष्कर के मध्य विवाद बढ़ता गया। थरूर ने विवाद को ख़त्म करने का प्रयास किया लेकिन विवाद बढ़ता गया और विवाद का अन्त तब हुआ जब थरूर और सुनन्दा ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा था, "हमारा वैवाहिक जीवन सुख से बीत रहा है और हम चाहते हैं कि यह ऐसा ही रहे।"[6]

निधन संपादित करें

एक ट्विटर विवाद के एक दिन बाद, १७ जनवरी २०१४ को, नई दिल्ली के चाणक्यपुरी क्षेत्र के लीला महल हॉटेल में कमरा संख्या ३४५ में सुनन्दा मृत पायीं गई। उनके पति शशि थरूर ने उन्हें सबसे पहले मृत पाया। उन्होंने पुलिस को सुचित किया जिसके बाद उनका शव परीक्षा के लिए भेज दिया गया।[7]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. अल्लाना, आलिया (१८ अप्रैल २०१०). "Suddenly SUNANDA" [अचानक सुनंदा]. द इण्डियन एक्सप्रेस (अंग्रेज़ी में). मूल से 5 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १८ जनवरी २०१४.
  2. "Who is Sunanda Pushkar? Her background and many scandals" [सुनन्दा पुष्कर कौन है? उसकी पृष्ठभूमि और कई अपवाद] (अंग्रेज़ी में). फर्स्टपोस्ट. १६ जनवरी २०१४. मूल से 19 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १८ जनवरी २०१४.
  3. अभिषेक दुबे (2011). Indian Premier League Story [इंडियन प्रीमियर लीग की कहानी] (अंग्रेज़ी में). पियर्सन एजुकेशन इंडिया. पपृ॰ ३४–. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-317-5800-7. मूल से 26 जून 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 जनवरी 2014.
  4. "Shashi Tharoor weds Sunanda Pushkar" [शशि थरूर का सुनन्दा पुष्कर से विवाह] (अंग्रेज़ी में). एनडीटीवी. २२ अगस्त २०१०. मूल से 1 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १८ जनवरी २०१४.
  5. "सुनंदा की बचपन से ही सबकुछ पाने की थी ख्वाहिश". पत्रिका समाचार समूह. १८ जनवरी २०१४. मूल से 18 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १८ दिसम्बर २०१४.
  6. "हमारी शादी को ख़तरा नहीं है: सुनंदा और शशि थरूर". बीबीसी हिन्दी. १६ जनवरी २०१४. मूल से 19 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १८ दिसम्बर २०१४.
  7. "सुनंदा पुष्कर की मौत पर संवेदनाओं का सिलसिला". बीबीसी हिन्दी. १७ जनवरी २०१४. मूल से 20 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १८ दिसम्बर २०१४.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें