सुमेधानन्द सरस्वती

भारतीय राजनीतिज्ञ

स्वामी सुमेधानन्द सरस्वती (जन्म: १९५२) राजस्थान के सीकर जिले में स्थित वैदिक आश्रम पिपराली के एक संत हैं। सीकर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से १६वीं लोकसभा में भाजपा सांसद हैं।[2][3][4]

सुमेधानन्द सरस्वती

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
मई २०१४
पूर्वा धिकारी महादेव सिंह खण्डेला

अध्यक्ष वैदिक आश्रम पिपराली[1]

जन्म १९५२ (आयु ६२ वर्ष)
रोहतक, हरियाणा
जन्म का नाम सुमेधानन्द
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
संबंध मायाराम आर्य (पिता)
निवास वैदिक आश्रम, पिपराली, सीकर
व्यवसाय संत
धर्म हिन्दू धर्म

पूर्व जीवन संपादित करें

सुमेधानन्द का जन्म सन् १९५२ में को रोहतक, हरियाणा के एक ढ़ाका परिवार में हुआ।[5] उनके पिता का नाम मायाराम आर्य है।[6] उनके जन्म प्रमाण पत्र के अनुसार उनका जन्म हरियाणा के रोहतक स्थित बालंद गांव में एक जाट परिवार में हुआ।[7] उन्होंने १९६४ में गृहत्‍याग कर आध्‍यात्‍मिक ग्रन्‍थों का अध्‍ययन आरम्भ किया। इसके बाद वो आर्य समाज की सेवा में लग गये।[8] वो वैदिक आश्रम पिपराली (सीकर) के अध्यक्ष हैं।[9] वो सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा, नई दिल्ली की संचालन समिति के अध्यक्ष भी हैं।[10] वो पिछले कई वर्षों से "गौ सरंक्षण" और "शिक्षा संस्कार" अभियान चला रहे हैं।[11]

राजनीतिक जीवन संपादित करें

सुमेधानन्द सरस्वती ने चुनावी दंगल में पहली बार १६वीं लोक सभा चुनाव के लिए २०१४ में चुनाव लड़ा।[11] उन्हें योग गुरु बाबा रामदेव के अनुरोध पर भाजपा ने सीकर लोक सभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाया।[12] इसमें उनकी सम्पति मात्र ३४ हजार तीन सौ ग्यारह रुपये थी। यह सोहलवी लोकसभा के सांसदों में सबसे कम सम्पति वाले सांसद हैं।[13][14] २०१४ के आम चुनाव में राजस्थान से जीतने वाले सांसदों में सुमेधानन्द सरस्वती आयु के हिसाब से कर्नल सोनाराम और छोटू राम चौधरी के बाद तीसरे सबसे बड़े सांसद हैं।[15] राजस्थान में उनके अलावा दो अन्य संन्यासी भी महंत चांदनाथ (अलवर से भाजपा प्रत्यासी) और अर्जुनपुरी (बाड़मेर से निर्दलीय प्रत्यासी) भी चुनावी मैदान में थे।[16]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. LIST OF CONTESTING CANDIDATES (चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की सूची) Archived 2014-05-12 at the वेबैक मशीन (अंग्रेज़ी में), भारतीय चुनाव आयोग, १६ अप्रैल २०१४, पृष्ठ १९५, अभिगमन तिथि: २७ मई २०१४
  2. भारत का राजपत्र: असाधारण. . भारत निर्वाचन आयोग. १८ मई २०१४. pp. १२. http://eci.nic.in/eci_main1/current/Printing%20Gazette%20of%20India%20for%20Press%2018.05.2014_2nd.pdf. अभिगमन तिथि: २७ मई २०१४.  रजिस्ट्री सं॰ डी॰ एल॰ – ३३००४/९९
  3. "स्वामी सुमेधानन्द सरस्वती ने करीब 2 लाख 40 हजार वोटों के अन्तर से जीत दर्ज". फर्स्ट इंडिया. मूल से 27 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 मई 2014.
  4. "भास्कर न्यूजत्न सीकर". दैनिक भास्कर. १७ मई २०१४. मूल से 28 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २७ मई २०१४.
  5. उरूक्रम शर्मा (३ अप्रैल २०१४). "सीकर में उलझे "सियासत" के समीकरण". राजस्थान पत्रिका. मूल से 27 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २७ मई २०१४.
  6. "स्वामी सुमेधानन्द का चुनाव शपथ पत्रा". मूल से 14 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ७ जून २०१४.
  7. "सुमेधानंद ने दिया जाट होने का प्रमाण". राजस्थान पत्रिका. २१ मार्च २०१४. मूल से 28 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २७ मई २०१४.
  8. "जनता के चंद असली नुमाइंदे". नवभारत टाइम्स. २५ मई २०१४. मूल से 27 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २७ मई २०१४.
  9. "पिपराली पहुंची भारत परिक्रमा यात्रा". दैनिक भास्कर. ११ सितम्बर २०१४. मूल से 27 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २७ मई २०१४.
  10. "अब व्यवस्था परिवर्तन अभियान में जुटा आर्य समाज". दैनिक ट्रिब्यून. १७ मई २०१२. अभिगमन तिथि २७ मई २०१४.
  11. अक्षय देशमाणे (१ अप्रैल २०१४). "Lok Sabha election 2014: Spiritual leaders are on BJP campaign trail, soliciting votes and dispensing blessings" [लोकसभा चुनाव २०१४: आध्यात्मिक नेता भाजपा चुनाव अभियान के लिए दुआयें ले रहे हैं और वोट मांग रहे हैं।] (अंग्रेज़ी में). द इकोनोमिक टाइम्स. मूल से 1 जुलाई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २७ मई २०१४.
  12. माहिम प्रताप सिंह (१६ अप्रैल २०१४). "Going strong, but BJP may not reach 'Mission-25' in Rajasthan" [मजबूत चल रही है लेकिन भाजपा 'मिशन २५' तक न पहुंच सके]. द हिन्दू. मूल से 28 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २७ मई २०१४.
  13. हरेकृष्ण दुबोलिया (१९ मई २०१४). "16 वीं लोकसभा में 442 सांसद करोड़पति और 15 अरबपति". नई दुनिया. मूल से 28 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २७ मई २०१४.
  14. "16वीं लोकसभा में हर तीसरे सांसद पर आपराधिक मुकदमा". प्रभात खबर. १९ मई २०१४. मूल से 27 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २७ मई २०१४.
  15. सौरभ शर्मा (१९ मई २०१४). "Young voters but older candidates from Rajasthan" [राजस्थान के युवा मतदाता लेकिन उम्मीदवार बुजुर्ग] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 27 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ७ जून २०१४.
  16. "भगवा ब्रिगेड: तीन सीटों पर...तीन संन्यासी और...तीनों नकदी के मालिक". दैनिक भास्कर. ६ अप्रैल २०१४. मूल से 14 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ९ जून २०१४.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

लोक सभा
पूर्वाधिकारी
महादेव सिंह खण्डेला
सीकर से सांसद
२०१४ – वर्तमान
पदस्थ