सुहासी धामी
सुहासी गोराडिया जयशील धामी एक भारतीय मॉडल और अभिनेत्री है।[1]
सुहासी गोराडिया जयशील धामी Suhasi Goradia Jaisheel Dhami | |
---|---|
![]() | |
जन्म |
सुहानी गोराडिया 28 अप्रैल 1988 मुम्बई, भारत |
पेशा | अभिनेत्री, मॉडल, नृत्यांगना |
कार्यकाल | 2004 - अब तक |
जीवनसाथी | जयशील धामी (वि॰ 2007) |
संबंधी | दृष्टि धामी (ननद) |
प्रारंभिक जीवन
संपादित करेंधामी बचपन से ही एक प्रशिक्षित शास्त्रीय नृत्यांगना हैं।[2]
करियर
संपादित करेंउन्होंने 2004 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जब वह के. स्ट्रीट पाली हिल के एक एपिसोड में जुगनू खंडेलवाल के रूप में दिखाई दीं। 2005 में धामी ने रात होने को है, पूरब या पश्चिम और होम स्वीट होम में काम किया। २००६ में उन्होंने दो धारावाहिकों में काम किया। एक चाबी है पड़ोस में में मुख्य भूमिका निभाई और अंतरिक्ष - एक अमर कथा में राजकुमारी उर्मी की भूमिका में नज़र आईं। 2009 में उन्होंने यहाँ मैं घर घर खेली में आभा का किरदार निभाया।[3] जुलाई 2012 में यहाँ मैं घर घर खेली समाप्त होने के कुछ महीने बाद, वह आज की हाउसवाइफ है ... सब जानती है में सोना कन्हैया चतुर्वेदी के रूप में शामिल हुईं, जो दिसंबर 2012 में प्रीमियर हुआ।[4]
2012 में उन्होंने अपने पति जयशील धामी के साथ नच बलिए 5 में प्रतियोगी के रूप में भाग लिया, जहां वो शो के दूसरे रनर अप रहे। जून 2014 में वह लाइफ ओके पर पौराणिक श्रृंखला देवों के देव... महादेव में मोहित रैना के साथ देवी पार्वती के रूप में नजर आईं।[5] टीवी से 3 साल की दूरी रखने के बाद उन्होंने 2017 के अंत में वापसी की, जब उन्होंने ज़ी टीवी के नए शो आप के आ जाने से में अभिनेता करण जोटवानी के सामने वेदिका माथुर और वेदिका प्रताप की मुख्य भूमिका निभाई।[6] जून 2018 में उन्होंने पिया अलबेला के एक एपिसोड में अभिनय किया।[7]
फिल्मोग्राफी
संपादित करेंसुहासी ने २ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया।[उद्धरण चाहिए]
सुहासी तेलुगू फिल्म वादे कवाली में अभिनय किया। सुहानी ने कन्नड़ फिल्म हागे सुमाने में काम किया है। इनके अलावा, वह हिंदी गायक केके के एल्बम हमसफ़र के गीत "आसमान के" में दिखाई दीं।[उद्धरण चाहिए]
मॉडलिंग
संपादित करेंसुहासी ने टाटा मैजिक, रेमंड्स, यूनिवर्सल (माधवन के साथ), स्लाइस, यामाहा, मोप्लीज, फोर्ड और इस तरह के कई ब्रांडों के लिए मॉडलिंग की।[उद्धरण चाहिए]
व्यक्तिगत जीवन
संपादित करेंउनकी शादी जैशील धामी से हुई है, जो अभिनेत्री दृष्टि धामी के भाई हैं। 2015 में उनके बेटे कबीर धामी का जन्म हुआ था।[8]
टेलीविज़न
संपादित करेंसाल | धारावाहिक | भूमिका | टिप्पणियाँ |
---|---|---|---|
2004 | के. स्ट्रीट पाली हिल | जुगनू खंडेलवाल | 1 एपिसोड |
2004–2005 | कभी हाँ कभी ना | समंथा | |
2005 | रात होने को है – टिंगू | सीमा (एपिसोड 185 से 188) | |
2005 | रात होने को है – मौत का सौदागर | अवंतिका की छोटी बहन (एपिसोड 205 से 208) | |
2005 | फिर भी दिल है हिंदुस्तानी | अंजलि | विशिष्ट उपस्थिति |
2005–2006 | पूरब या पश्चिम | ||
2005–2006 | होम स्वीट होम | निकिता | |
2006–2007 | एक चाबी है पड़ोस में | उर्मिला मेहता (उर्मी) | |
2006–07 | अंतरिक्ष - एक अमर कथा | राजकुमारी उर्मी | |
2009 | श्श्श्श... फिर कोई है – वल्लभगढ़ की राजकुमारी: भाग 1 – भाग 8 | कल्याणी (एपिसोड 158 से 165) | |
2009–12 | यहाँ मैं घर घर खेली | स्वर्ण आभा प्रसाद / अलबेली
(दोहरी भूमिका) |
|
2012–13 | आज की हाउसवाइफ है... सब जानती है | सोना चतुर्वेदी | |
2013 | नच बलिए 5 | प्रतियोगी | तृतीय स्थान |
2014 | देवों के देव... महादेव | पार्वती | |
2016 | बस थोड़े से अनजाने | संभवी | |
2018–2019 | आप के आ जाने से | वेदिका साहिल अग्रवाल / वेदिका साहिल कश्यप | |
2018 | पिया अलबेला | नर्तकी | कैमियो |
जीत गई तो पिया मोरे | वेदिका श्रीनिवासन | 5 एपिसोड | |
कुमकुम भाग्य | नर्तकी | कैमियो | |
2022 | स्वराज | रानी वेलु नचियार | मुख्य (एपिसोड 14) |
फ़िल्म
संपादित करेंउन फिल्मों को दर्शाता है जो अभी तक रिलीज़ नहीं हुई हैं |
साल | फ़िल्म | भूमिका | भाषा | टिप्पणियाँ |
---|---|---|---|---|
2008 | हागे समाने | खुशी | कन्नड़ | [9] |
2009 | वादे कावली | तेलुगू | [10] |
पुरस्कार एवं नामांकन
संपादित करेंसाल | पुरस्कार | श्रेणी | धारावाहिक | परिणाम |
---|---|---|---|---|
2009 | फिल्मफेयर पुरस्कार | सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – कन्नड़ | हागे समाने | नामित |
2011 | ज़ी रिश्ते अवार्ड्स | पसंदीदा बेटी | यहाँ मैं घर घर खेली | जीत |
2018 | पसंदीदा जोड़ी (करन जोटवानी के साथ) | आप के आ जाने से | नामित | |
पसंदीदा लोकप्रिय चरित्र – महिला |
सन्दर्भ
संपादित करें- ↑ "Yhahan main ghar ghar kheli cast". Zeetv.com. 22 मई 2012. Archived from the original on 30 अगस्त 2012. Retrieved 25 मई 2012.
{{cite web}}
: Italic or bold markup not allowed in:|publisher=
(help) - ↑ "I was never interested in acting: Suhasi Goradia". Daily News and Analysis. 4 July 2007.
- ↑ "सुहासी धामी 'यहां मैं घर घर खेली' में आएंगी नज़र". Telly Chakkar. 21 October 2011.
- ↑ "Being a housewife not easy: Suhasi Dhami". India TV. 1 January 2013.
- ↑ "Suhasi Dhami the new Parvati in Devon Ke Dev Mahadev". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 9 June 2014.
- ↑ "Drashti Dhami shares the first promo of sister-in-law Suhasi Dhami's comeback show Aapke Aa Jaane Se – watch video". Bollywood Life. 16 December 2017.
- ↑ "Rajshri heroines Disha, Manasi, Pranali, Suhasi, Ankitta & Megha to grace Zee TV's Piyaa Albela". Telly Chakkar. 31 May 2018.
- ↑ "#ChildrensDay Special: It's lovely to spend time with your child, says Suhasi Goradia Dhami". Telly Chakkar. 14 November 2015.[मृत कड़ियाँ]
- ↑ "Suhasi in Kannada". www.sify.com. Archived from the original on 2016-06-17.
- ↑ "Suhasi-Trisha look alike". The Times of India. 5 July 2008.
यह जीवनचरित लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |