सेलेंगे अइमग
Сэлэнгэ аймаг
मानचित्र जिसमें सेलेंगे अइमग Сэлэнгэ аймаг हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : सुख़बातर
क्षेत्रफल : ४१,१५२ किमी²
जनसंख्या(२००८):
 • घनत्व :
९४,५९०
 २.३०/किमी²
उपविभागों के नाम: सुम
उपविभागों की संख्या: १७
मुख्य भाषा(एँ): मंगोल भाषा


सेलेंगे (मंगोल: Сэлэнгэ; अंग्रेज़ी: Selenge) मंगोलिया के उत्तर में स्थित उस देश का एक अइमग (यानि प्रांत) है। इस प्रांत की राजधानी सुख़बातर (Сүхбаатар, Sükhbaatar) शहर है। इस प्रांत का नाम इसमें बहने वाली सेलेन्गा नदी पर पड़ा है। इस प्रांत की ज़मीन इसकी बहुत से नदी-झरनों की वजह से बड़ी उपजाऊ है और यहाँ की गेंहू, सेब और अन्य पैदावार मंगोलिया-भर में जाती है। इस प्रांत के बीच में दरख़ान-ऊल​ प्रांत है जो चारों तरफ़ से सेलेंगे प्रांत से घिरा हुआ है और जिसको सन् १९९४ में सेलेंगे प्रांत से अलग किया गया था।[1]

सेलेंगे प्रांत के कुछ नज़ारे संपादित करें

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Lonely Planet Mongolia, Michael Kohn, Lonely Planet, 2008, ISBN 978-1-74104-578-9, ... Mongolia's breadbasket, Selenge is a fertile landscape of rolling wheat fields, apple orchards and meandering rivers ...