हरक्यूलिस का टावर

टावर

हरक्यूलिस का टॉवर (गैलिशियन भाषा और स्पेनी भाषा में Torre de Hércules) प्राचीन रोमन का प्रकाश स्तंभ है जो कि एक प्रायद्वीप पर 2.4 कि० मी० के केंद्र से आ कोरुन्या और गालिसिया के बीच उत्तर पश्चिमी स्पेन में स्थित है। 20 वीं सदी तक टावर को फ़ारम ब्रिगनतियम ("Farum Brigantium") के रूप में जाना जाता था। लातीनी शब्द फ़ारम (Farum) दरअसल यूनानी भाषा के शब्द "फ़ारोस" से लिया गया है जो कि सिकंदरिया के प्रकाशस्तम्भ के लिए इस्तेमाल होता था। इसका ढाँचा 55 फ़ीट लम्बा और स्पेन के उत्तर अटलांटिक से भी ऊपर खड़ा है। यह ढाँचा लगभग 1900 साल पुराना है और इसे 1791 में फिर से निर्मित किया गया था। यह रोम के दौर के प्रकाशस्तम्भों में सबसे पुराना है।

हरक्यूलस का टावर
स्थानीय नाम
हिन्दी: Torre de Hércules
स्थानCorunna, गालिसिया, स्पेन
ऊँचाई57 मीटर (187 फीट)
दर्शक-पर्यटक149,440[1] (in 2009)
प्राधिकरणस्पेन का सांस्कृतिक मंत्रालय
आधिकारिक नाम Tower of Hercules
प्रकार Cultural
मानदंड iii
मनोनीत 2009 (33rd session)
संदर्भ सं. 1312
State Party  स्पेन
Region Europe and North America
आधिकारिक नाम Torre de Hércules
प्रकार शाही सम्पत्ति
मानदंड स्पेन देश का स्मारक
मनोनीत 3 जून 1931
संदर्भ सं. (R.I.) - 51 - 0000540 - 00000
हरक्यूलिस का टावर is located in पृथ्वी
हरक्यूलिस का टावर
गालिसिया में हरक्यूलिस का टावर

यहाँ एक शिल्पकला बाग़ है। इसमें पबलो सेर्रानो और फ़्रान्सिसको लेइरो द्वारा बनाई गई मूर्तियाँ रखी गई हैं।[2]

हरक्यूलिस का टावर स्पेन का तो राष्ट्रीय स्मारक है ही, इसके साथ-साथ 27 जून, 2009 से स्पेन में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से एक जुड़ गया था।[3] यह स्पेन में चिपिओना प्रकाश के बाद सबसे बड़ा प्रकाशस्तम्भ है।

निर्माण और इतिहास संपादित करें

हरक्यूलिस के टावर के बारे में कहा जाता है कि यह दूसरी सदी ईसवीं में भी मौजूद था या शायद इसका पुनर्निर्माण त्राजन के तहत एक ऐसी निर्माण योजना के अंतरगत जो कि शायद फ़ोनिशिया से प्रेरित थी। इसके बारे में अंदाज़ा लगाया गया है कि यह सकंदरिया के प्रकाश स्तंभ पर आधारित है।[4]

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Torredeherculesacoruna.com". मूल से 8 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 अक्तूबर 2014.
  2. A Universal Pronouncing Gazetteer Archived 2014-06-29 at the वेबैक मशीन from Google Book Search
  3. UNESCO website
  4. "The United States Lighthouse Society | Resources - Educational Materials". मूल से 2 अप्रैल 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 अक्तूबर 2014.

गैलरी संपादित करें